फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa Shetty shares Monday motivation video says Gentle reminder for the week do not forget to dance a little

Shilpa Shetty: डांस में छिपा है शिल्पा की फिटनेस का राज, अभिनेत्री ने प्रेरक वीडियो साझा कर फैंस को दी ये सीख

Mon, 16 Sep 2024 03:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

शिल्पा शेट्टी ने आज सोमवार को एक मोटिवेशनल वीडियो साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके सेहतमंद रहने का राज डांस के शौक में छिपा है। वीडियो में अभिनेत्री डंबल हाथ में लिए डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty shares Monday motivation video says Gentle reminder for the week do not forget to dance a little
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वे नियमित रूप से व्यायाम करती हैं। शिल्पा शेट्टी वर्कआउट और कसरत को इतना महत्व देती हैं कि जिन दिनों उनके पैर में चोट लग गई थी, उन्होंने तब भी वर्कआउट करना नहीं छोड़ा था। वे अपने प्रशंसकों को भी फिटनेस मंत्र देती नजर आती हैं। आज सोमवार को उन्होंने एक मोटिवेशनल वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

Rajinikanth: रजनीकांत से मिली फिल्म 'रथमारे' की टीम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन

डंबल हाथ में थामे थिरकती आईं नजर
शिल्पा शेट्टी ने आज सोमवार को एक मोटिवेशनल वीडियो साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके सेहतमंद रहने का राज डांस के शौक में छिपा है। वीडियो में अभिनेत्री डंबल हाथ में लिए डांस करती नजर आ रही हैं। यह उनके लिए वर्कआउट का काम भी कर रहा है और डांस का शौक भी पूरा हो रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'हफ्ते का रिमाइंडर, डांस करना कभी मत भूलिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे हैं तारीफ
शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिट बने रहने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें ऐसे ही प्रेरित करते रहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डांस भी और फिटनेस भी'। एक यूजर ने लिखा, 'आपका अंदाज ही अलग है'। वहीं, कुछ यूजर्स राज कुंद्रा के बारे में पूछ रहे हैं। 
Salman Khan: सलमान खान के मैनेजर ने जारी की धोखाधड़ी की चेतावनी, बेची जा रही थीं फर्जी इवेंट की टिकटें

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगी नजर
डांस के प्रति शिल्पा शेट्टी का प्यार किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में गणपति उत्सव के दौरान भी वे झूमकर नाचती नजर आईं। पारपंरिक कपड़ों में वे ढोल की थाप पर डांस करती दिखीं। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी की पिछली फिल्म 'सुखी' थी। फिल्म बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई थी। शिल्पा शेट्टी अब कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल'  में नजर आएंगी।
Anees Bazmee: अनीस ने भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस टकराव पर कही बड़ी बात, बोले- हर फिल्म की किस्मत...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed