Shekhar Suman: तमाम आरोपों के बाद एक पार्टी में शामिल हुए कंगना-शेखर, लोगों ने ली चुटकी, कहा-अब होगा काला जादू
कंगना के बीजेपी में आने के बाद शेखर के उसी राजनीतिक दल में शामिल होने के उनके फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर नेटिजंस की ओर से मजाकिया प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ही पार्टी का हिस्सा बने कंगना-शेखर
कंगना के बीजेपी में आने के बाद शेखर के उसी राजनीतिक दल में शामिल होने के उनके फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर नेटिजंस की ओर से मजाकिया प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। इस घोषणा के बाद ट्विटर पर कई ट्रोल करने वालों का तांता लग गया है और वह उनके एक ही पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दो दुश्मन एक ही पार्टी में आ गए। मुझे तो उस वक्त का इंतजार है, जब दोनों साथ में प्रचार करेंगे और शेखर कहेंगे कि कंगना ने काला जादू कर के उनके वोट्स ले लिए।' दूसरे ने लिखा, 'मौसम से तेज तो आज-कल बॉलीवुड वाले बदल रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'काश दोनों पुराने दिनों की तरह ही प्रचार करें। एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जनता का मनोरंजन जरूर करेंगे।'
This is interesting. This new BJP leader Shekhar Suman had accused senior BJP leader Kangana Ranaut of performing black magic against his son, using menstrual blood. I wonder if Shekhar and Kangana will campaign together for old times sake 😂😂😂 https://t.co/wox49bIPMy
— Omar Abbas Hyat | عمر عباس حیات (@OmarAbbasHyat) May 7, 2024
Shekhar Suman in an interview had said Kangana Ranaut abused & did black magic on his son.
— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) May 7, 2024
Now both #ShekharSuman & #KanganaRanaut are in the same party - BJP.
Hope Shekhar Suman does not later say that BJP had done black magic on him. pic.twitter.com/XBAP4dAXIi
यह था पुराना मामला
शेखर और कंगना की पुरानी लड़ाई के बारे में हर कोई जानता है। उन्होंने शेखर के बेटे अध्ययन सुमन को आठ साल तक डेट किया और 2017 में दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान उन्होंने कंगना पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। बता दें कि मोहित सूरी की निर्देशित 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज' के सेट पर कंगना और अध्ययन की राहें शुरू में एक-दूसरे के करीब आई थीं। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में दोनों अपनी सोच को कैसे सामने रखते हैं।