फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shatrughan Sinha health update son luv sinha revealed He has not undergone any surgery

Shatrughan Sinha: बेटे लव ने किया शत्रुघ्न की बीमारी का खुलासा, इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे अभिनेता

Mon, 01 Jul 2024 10:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha health update son luv sinha revealed He has not undergone any surgery
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@shatrughansinhaofficial
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ दिनों बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके बिगड़े हुए स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं। शत्रुघ्न की बीमारी के बीच दावा किया गया था कि वह 25 जून को अपने डाइनिंग हॉल में फिसल गए थे और उनकी पसलियों में चोट लग गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अभिनेता की सर्जरी हुई है। वहीं, सोनाक्षी और जहीर को कुछ दिनों पहले कोकिलाबेन अस्पताल में से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था, जिससे सोनाक्षी के गर्भवती होने की अफवाहों को हवा मिली थी। अब उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट उनके बेटे लव सिन्हा ने दिया है। लव के खुलासे के बाद सभी अफवाहों पर लगाम लग गई है। आइए जानते हैं लव सिन्हा ने क्या कहा?
विज्ञापन


लव सिन्हा ने किया बीमारी का खुलासा
शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं और वे अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लव ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को कुछ दिनों से वायरल फीवर और कमजोरी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता को तेज बुखार था और हमने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया ताकि वह ठीक हो सकें और हम उनकी सालाना जांच भी करवा सकें।’
विज्ञापन

Nikhil Bhat Interview: ‘एनिमल’ जैसी फिल्में इंसान को बेहतर बनाती हैं, बता रहे हैं ‘किल’ के निर्देशक निखिल भट
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न की पसलियों में चोट की आई थी खबर
इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने डाइनिंग रूम में फिसल के गिर गए थे, जिसके कारण उनकी पसलियों में चोट आ गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पसलियों में दर्द महसूस होने पर परिवार के लोगों ने कथित तौर पर सर्जरी करवाई।

सर्जरी की खबरों का किया खंडन
लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न की सर्जरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की सर्जिकल प्रक्रिया से नहीं गुजरे हैं। लव के इस खुलासे से सभी तरह की अफवाहों पर अब लगाम लग चुकी है। लव ने बातचीत में कहा, 'मैं हर दिन अस्पताल जा रहा हूं, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं थी।'
Juhi Chawla-SRK: जूही चावला ने किया बड़ा खुलासा, लोन नहीं चुकाने पर छिन गई थी शाहरुख खान की कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed