फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Juhi Chawla made a big revelation Shahrukh Khan's Gypsy was taken away for not paying the loan

Juhi Chawla-SRK: जूही चावला ने किया बड़ा खुलासा, लोन नहीं चुकाने पर छिन गई थी शाहरुख खान की कार

Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

जूही चावला ने एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनकी कार को इसलिए छीन लिया गया था, क्योंकि वो लोन नहीं चुका पा रहे थे।

विज्ञापन
Juhi Chawla made a big revelation Shahrukh Khan's Gypsy was taken away for not paying the loan
जूही चावला और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla/@iamsrk

विस्तार

एक समय था, जब जूही चावला और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े परदे पर धमाल मचाया करती थी। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद थी। फिल्म के अलावा अब दोनों कई साल से कारोबार में भी जोड़ीदार हैं। सभी जानते हैं कि जूही और शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं। दोनों एक-दूसरे के बारे में कई बातें जानते हैं और हाल ही में, इसका एक उदाहरण भी देखने को मिला है।

विज्ञापन


Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार पहुंची 'कल्कि 2898 एडी', जानें अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन


कार छिनने पर जूही चावला ने दी सांत्वना
गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जूही चावला ने शाहरुख खान के करियर के शुरूआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। जूही ने बताया कि शाहरुख के पास एक काले रंग की जिप्सी हुआ करती थी और वो उसकी ईएमआई नहीं भर पा रहे थे, जिसके चलते उनकी कार को ले लिया गया था। इस घटना के बाद वो निराश होकर फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तब जूही ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक दिन तुम्हारे पास कई सारी कार होगी। जूही ने कहा कि शाहरुख आज भी इस बात को याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nikhil Bhat Interview: ‘एनिमल’ जैसी फिल्में इंसान को बेहतर बनाती हैं, बता रहे हैं ‘किल’ के निर्देशक निखिल भट

क्रू सदस्यों के साथ खाना खाते थे शाहरुख खान
जूही ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया कि शाहरुख के पास मुंबई में घर नहीं होता था। वो फिल्म के क्रू सदस्यों के साथ घुलमिल कर रहा करते थे। उन्हीं के साथ चाय पीते थे और उन्हीं के साथ खाना खाते थे। उन दिनों वो दो से तीन शिफ्ट में काम करते थे। एक शिफ्ट में जूही के साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन' के सेट पर जाते थे और बाकी में 'दिल आशना है' और 'दीवाना' में काम करते थे। बता दें कि जूही और शाहरुख ने 'डर', 'डुप्लीकेट', 'राम जाने', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'वन टू का फॉर' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से पायल के बाहर होने पर आया पति अरमान का रिएक्शन, कहा- ‘मैं खुश हूं…’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed