{"_id":"665039c82136323d45060b15","slug":"sharvari-abhay-verma-mona-singh-s-sathyaraj-film-munjya-trailer-out-directed-by-aditya-sarpotdar-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munjya Trailer: मुंज्या-मुन्नी की अधूरी प्रेम कहानी होगी पूरी? हॉरर कॉमेडी का तड़का लगाती फिल्म का ट्रेलर जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Munjya Trailer: मुंज्या-मुन्नी की अधूरी प्रेम कहानी होगी पूरी? हॉरर कॉमेडी का तड़का लगाती फिल्म का ट्रेलर जारी
Fri, 24 May 2024 12:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 24 May 2024 12:25 PM IST
सार
मैडॉक फिल्म्स अपनी नई हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' लेकर आ रहा है। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
मुंज्या ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी जबर्दस्त हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बाद मैडॉक फिल्म्स अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' लेकर आ रहा है। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म भारत के पहले सीजीआई अभिनेता 'मुंज्या' को पेश करती है। फिल्म के ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। ट्रेलर में मुंज्या का कहर देखने को मिला है। इस फिल्म के जरिए निर्माता भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी जॉनर को फिर से दर्शकों के सामने लाएंगे।
विज्ञापन
आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है मुंज्या
'मुंज्या' के ट्रेलर में चेटूकवाड़ी जगह की कहानी दिखाई गई है, यह जगह शापित है और जहां पर मुंज्या की अस्थियां गढ़ी हैं, वह भी शापित है। मुंज्या किसी मुन्नी से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। वह अपनी ये आखिरी इच्छा पूरा करना चाहता है। फिल्म में डर के साथ-साथ हंसी का भी जबर्दस्त तड़का देखने को मिलेगा। ट्रेलर में बताया गया है कि मुंज्या सिर्फ सनसेट के बाद ही आता है। वह अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
मुंज्या कर पाएगा मुन्नी से शादी?
ट्रेलर में मुंज्या का जबर्दस्त कहर देखने को मिला है। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि किया मुंज्या-मुन्नी की अधूरी प्रेम कहानी पूरी होगी और वह मुन्नी से शादी कर पाएगा? ट्रेलर में जबर्दस्त हॉरर कॉमेडी का तड़का देखने को मिला है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों में फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही जारी हो चुके है, जिन्हें सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'मुंज्या' में शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। 'मुंज्या' 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।