फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sharma ji ki beti actress Divya Dutta told reason for coming to Bollywood style of choosing films is unique

Divya Dutta : दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में आने की बताई वजह, फिल्मों के चुनाव का अंदाज है अनोखा

Tue, 02 Jul 2024 01:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने एक बातचीत के दौरान बॉलीवुड में वह क्यों आई थी इसे साझा किया। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अपने फिल्म चुनने की प्रक्रिया बताई। 
 

विज्ञापन
Sharma ji ki beti actress Divya Dutta told reason for coming to Bollywood style of choosing films is unique
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @divyadutta25

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कई सारी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने साल 1994 में आई फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘दिल्ली-6’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ और ‘वीर-जारा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में रिलीज हुई ताहिरा कश्यप निर्देशित फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ में वह नजर आई हैं। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने हिंदी फिल्मों में अपने प्रवेश को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म उद्योग में क्या सोचकर आई थीं। 
विज्ञापन


करियर के शुरुआती दिनों को किया याद
एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने शुरुआती करियर को याद किया। दिव्या ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में अपनी भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह की फिल्म को लेकर अनिश्चितता थी। उनका मानना था कि उन्हें बॉलीवुड में शिफॉन की साड़ी पहनने को मिलेगी। दिव्या ने कहा, ‘मैं फिल्मों यह सोचकर आई थी कि मैं शिफॉन की साड़ी पहनूंगी और बारिश के गानों पर डांस करूंगी। मुझे नहीं पता था कि मुझे यह भूमिका निभानी चाहिए या नहीं।’
विज्ञापन

कृति की साड़ी का पल्लू ठीक करते दिखे पुलकित, फैंस बोले- ग्रीन फ्लैग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से फिल्मों का चुनाव करती हैं दिव्या
दिव्या दत्ता ने बातचीत में आगे बताया कि वह फिल्मों में अपनी भूमिका को कैसे चुनती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें कोई भूमिका पसंद नहीं आती है तो वह तुरंत मना कर देती हैं और अगर उन्हें लगता है कि वह भूमिका निभानी चाहिए तो वह उसके लिए हां कर देती हैं।

दिव्या दत्ता का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैयामी खेर, साक्षी तंवर, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी हैं। फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अभिनेत्री ‘स्टेनली का डब्बा’, ‘हीरोइन’, ‘आजा नचले’, ‘बदलापुर’, ‘मंटो’, ‘लुटेरा’ और स्पेशल 26 में शानदार भूमिका निभा चुकी हैं। 
Munjya Collection: बिना सितारों वाली 'मुंजा' ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा, कतई आसान नहीं थी मोटी कमाई की राह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed