फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shalini passi reacts on karisma kapoor ex husband sunjay kapur death news

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के पूर्व पति की मौत से टूटीं शालिनी पासी, बोलीं- एक पल में सब कुछ खत्म

Fri, 13 Jun 2025 02:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:50 PM IST
सार

Shalini Passi on Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनका परिवार और चाहने वाले सदमे में हैं। इसी पर उनकी करीबी दोस्त और सोशलाइट शालिनी पासी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
shalini passi reacts on karisma kapoor ex husband sunjay kapur death news
शालिनी पासी - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के असमय निधन से उनके करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके चाहने वाले इस खबर से काफी दुखी हैं। उनकी करीबी दोस्त और सोशलाइट शालिनी पासी भी इस खबर से बेहद आहत हैं। 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकीं शालिनी पस्सी ने संजय कपूर के अचानक यूं चले जाने पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन

शालिनी पासी ने संजय के निधन पर क्या कहा? 

दिल्ली की जानी-मानी हस्ती शालिनी पासी ने संजय कपूर के निधन पर कहा, ये खबर न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि जीवन की अस्थिरता को भी उजागर करती है। उन्होंने कहा, ‘जीवन में हम बहुत कुछ गंभीरता से लेते हैं, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो सकता है।’ उन्होंने बताया कि संजय और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव से अक्सर उनकी मुलाकात होती थी और उनके परिवारों के बीच करीबी रिश्ते थे। ताहिर जासूस पैपराजी पेज पर करीना-सैफ के करिश्मा के घर जाते हुए का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: क्या है संजय कपूर की मौत का मधुमक्खी से कनेक्शन? पोलो खेलते वक्त कैसे आया हार्ट अटैक? जानिए

 

शालिनी ने संजय के लाइफस्टाइल पर कही बड़ी बात
एचटी सिटी से बातचीत करते हुए शालिनी पस्सी ने कहा कि संजय में जिंदगी के प्रति गहरा जोश था, चाहे वो उनका बिजनेस हो या पोलो का खेल। उन्होंने उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में याद किया जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने आगे बताया कि उनकी आखिरी बातचीत में संजय और प्रिया ने उन्हें उनके शो की सफलता के लिए बधाई दी थी और दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस किया था।



पोलो खेलते हुए मुंह में घुसी मधुमक्खी
गौरतलब है कि संजय कपूर का निधन यूके में पोलो खेलते समय हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें खेल के दौरान हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनका निधन हो गया। हालांकि इस घटना की पूरी पुष्टि अभी परिवार की ओर से नहीं हुई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे हार्ट अटैक हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: कौन थीं संजय कपूर की पहली पत्नी? रणबीर कपूर को कर चुकीं डेट, विराट कोहली से भी कनेक्शन


सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों की बाढ़
संजय कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर भी गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। इंडस्ट्रियलिस्ट सुहेल सेठ ने सबसे पहले उनके निधन की जानकारी शेयर की। इसके बाद, सोना कॉमस्टार के एमडी और ग्रुप सीईओ विवेक विक्रम सिंह ने भी लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए संजय को अपना सबसे करीबी दोस्त बताया और कहा कि उनका स्थान कभी नहीं भरा जा सकेगा।


संजय कपूर की निजी जिंदगी 
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। बाद में उनका तलाक हुआ और उन्होंने प्रिया सचदेव से विवाह किया। प्रिया से उनका एक बेटा है, जबकि प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा भी है, जिसे संजय ने भी सह-पालन में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed