Sunjay Kapur: क्या है संजय कपूर की मौत का मधुमक्खी से कनेक्शन? पोलो खेलते वक्त कैसे आया हार्ट अटैक? जानिए
Sunjay Kapoor Death Reason: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को अचानक निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि पोलो खेलते वक्त उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया।
विस्तार
मधुमक्खी की वजह से गई जान
बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में वो पोलो मैच खेल रहे थे, तभी उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई। इससे संजय का विंड पाइप ब्लॉक हो गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ के चलते संजय को दिल का दौरा भी पड़ गया। ये बात ANI से बात करते हुए लेखक सुहेल सेठ ने बताई है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
Deeply saddened at the passing of @sunjaykapur : he passed away earlier today in England: a terrible loss and deepest condolences to his family and to his colleagues @sonacomstar …Om Shanti
— SUHEL SETH (@Suhelseth) June 12, 2025
संजय के करीबी दाेस्त, अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने ही उनकी मौत की पुष्टि करते हुए एक्स पर लिखा, 'संजय कपूर के निधन से बहुत आहत हूं। 12 मई की सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हुआ। यह बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवारवालों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
मौत के चंद घंटे पहले किया था पोस्ट
अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हादसे से संजय कपूर भी बेहद व्यथित थे। अपनी मौत से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट किया था। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
संजय कपूर ने लिखा था, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की खबर से दिल टूट गया है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करें।' ये उनका अंतिम सार्वजनिक पोस्ट साबित हुआ। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में गिने जाने वाले संजय कपूर को पोलो खेल से गहरा लगाव था, और यही शौक उनके जीवन की आखिरी घड़ी में भी उनके साथ था।
पोलो क्लब के चेयरमैन ने परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की
जिस पोलो क्लब में पोलो खेलते हुए संजय कपूर का निधन हुआ उस पोलो क्लब के चेयरमैन, डायरेक्टर और सदस्य भी स्तब्ध हैं। क्लब ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए संजय के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। क्लब ने लिखा, ‘ऑरियस पोलो टीम के मालिक संजय कपूर की कल स्मिथ लॉन में मैच खेलते समय अस्वस्थ होने के बाद मृत्यु हो गई। क्लब उनकी पत्नी प्रिया सचदेव, उनके बच्चों, कपूर परिवार और उनके ऑरियस टीम के साथियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। कपूर परिवार को और अधिक परेशानी से बचाने के लिए हम इस खबर पर और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।’
साल 2003 में संजय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि कुछ वर्षों तक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल की और 2016 में उनका तलाक हो गया। इस दौरान करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। भले ही रिश्ता कड़वाहट के साथ टूटा हो, लेकिन संजय अपने बच्चों से मिलने-जुलने का सिलसिला बनाए रखते थे।
संजय की तीनों शादियों ने बटोरीं सुर्खियां
करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर और सोशलाइट नंदिता महतानी से शादी की थी, जो 1996 में हुई और 2000 में खत्म हो गई। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने तीसरी शादी मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेवा से की। प्रिया पहले अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल की पत्नी रह चुकी थीं, जिनसे उन्हें एक बेटी है। संजय और प्रिया के बेटे का नाम अजारियस है। संजय की तीनों शादियों का ताल्लुक ग्लैमर और शोबिज़ की दुनिया से रहा, और हर रिश्ता चर्चा का विषय बना रहा।