फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor 'Teri Baton Mein Aisa Uljha Jiya' became the third big hit of Shahid career know the collection

Shahid Kapoor: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शाहिद के करियर की बनी तीसरी बड़ी हिट, जाने फिल्म की कमाई

Sun, 25 Feb 2024 01:45 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' और ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' साल 2024 की तीसरी बड़ी रिलीज थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बड़े पर्दे पर हिट होने वाली पहली लव-स्टोरी फिल्म है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor 'Teri Baton Mein Aisa Uljha Jiya' became the third big hit of Shahid career know the collection
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 70.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर के तीसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

'आर्टिकल 370' से मुकाबला

मेकर्स फिल्म की सफलता का श्रेय शाहिद और कृति की मजबूत केमिस्ट्री, इसके संगीत और कहानी को दिया जा रहा है। हालांकि, इसे यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' से कड़ा मुकाबला मिल रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' और ऋतिक रोशन स्टारर 'फाइटर' के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' साल 2024 की तीसरी बड़ी रिलीज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल की पहली लव स्टोरी हिट 

बीते साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बड़े पर्दे पर हिट होने वाली पहली लव-स्टोरी फिल्म थी। पहले हफ्ते इस फिल्म ने 44.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही, वहीं दूसरे हफ्ते में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 21.65 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दो हफ्तों में कुल कमाई 66 करोड़ रुपये की कमाई की। मेकर्स को उम्मीद थी यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन फिल्म ने यह उपलब्धि शनिवार को ही हासिल कर ली।

Shabana Azmi: करियर के 50वें साल में रोमांचक भूमिकाएं पाकर खुश हैं शबाना आजमी, अभिनेत्री ने साझा किए कई किस्से

विज्ञापन

शाहिद की तीसरी बड़ी हिट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 2.5 करोड़ रुपये और शनिवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपये हो गया है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शाहिद की 'आर. राजकुमार' के बाद उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, जिसने 2013 में 66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शाहिद कपूर के करियर की अब तक दो सबसे बड़ी हिट फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह और संजय लीला भंसाली की पद्मावत थी।

Anant Radhika Wedding: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में प्रस्तुति देंगी रिहाना, ये सेलेब भी बांधेंगे समा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed