फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid Kapoor and Shraddha Kapoor starrer Haider is set to premiere in Srinagar for the first time after

Haider: कश्मीर में जल्द रिलीज होने वाली है फिल्म 'हैदर', लोगों ने मतदान कर किया फिल्म का चुनाव

Wed, 18 Sep 2024 02:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 18 Sep 2024 02:21 PM IST
सार

शाहिद कपूर की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हैदर' अब जल्द ही कश्मीर के सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। कश्मीर के एकमात्र सिनेमाघर आईनॉक्स श्रीनगर में वोटिंग के आधार इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Shraddha Kapoor starrer Haider is set to premiere in Srinagar for the first time after
हैदर के एक सीन में शाहिद कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

शाहिद कपूर हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी सराहनाएं मिलती हैं। शाहिद ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उनके करियर की एक ऐसी ही बेहतरीन फिल्म है 'हैदर', जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। कश्मीर की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म शेक्सपियर की हेमलेट का हिंदी रुपांतरण है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


कश्मीर में 'बजरंगी भाईजान' है काफी लोकप्रिय 
कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित ये फिल्म कश्मीर में ही रिलीज नहीं हो सकी थी। हालांकि, अब ये फिल्म कश्मीर के दर्शकों के लिए रिलीज होने वाली है। निश्चित तौर पर कश्मीर के दर्शकों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।आइनॉक्स श्रीनगर के मालिक विकास धर ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि इस क्षेत्र के दर्शकों को कश्मीर या रोमांटिक कहानियों पर आधारित फिल्में बहुत पसंद हैं। सलमान खान की बजरंगी भाईजान वहां विशेष रूप से लोकप्रिय है। उन्होंने कहा,"हर कोई बजरंगी भाईजान को काफी पसंद करता है, यहां प्रत्येक व्यक्ति इस फिल्म को पसंद करता है।" 
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान ने की मुंबई के इस बीच की सफाई, कई दिग्गज हस्तियां भी आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

'रॉकस्टार' और 'लैला मजनू' की मांग सबसे ज्यादा
विकास ने बताया कि 'रॉकस्टार' और 'लैला मजनू' की मांग सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह देखने में उनकी काफी रुचि रहती है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह अगली फिल्म के लिए सोशल मीडिया पोल आयोजित करने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को 'बजरंगी भाईजान' रिलीज की गई थी। इसके दो दो दिन बाद, 8 सितंबर को, आईनॉक्स श्रीनगर के सोशल मीडिया पेज पर एक पोल आयोजित किया। उसमें दर्शकों के सामने चार फिल्मों में से एक को चुनने का विकल्प दिया गया था। इन फिल्मों में 'कबीर सिंह', 'हैदर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'जब तक है जान' शामिल है। लोगों ने हैदर के पक्ष में काफी ज्यादा मतदान किया, जिसके बाद अब हैदर कश्मीर में दिखाई जाने वाली है। 
Bigg Boss 18: विजेता बनने के बाद अब 'बिग बॉस 18' का हिस्सा होंगी सना मकबूल? बोलीं- क्यों नहीं...
साल 2014 में रिलीज हुई थी 'हैदर' 
बताते चलें कि 2 अगस्त को 'लैला मजनू' को कश्मीर के एकमात्र मल्टीप्लेक्स ऑईनॉक्स श्रीनगर में रिलीज किया गया था, जहां इसे बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। 'हैदर' साल 2014 में रिलीज हुई एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू , केके मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 
Mira-Zoya: ऋचा-अली के प्रोडक्शन की पहली फिल्म की फैन हुईं मीरा नायर और जोया अख्तर, लोगों से की ये खास अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed