फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan reveals Why He Kept His Youngest Son Name Abram My wife gauri khan as per report

Shah Rukh Khan: किंग ने बेटे का नाम अबराम क्यों रखा? शाहरुख खान बोले- मेरी पत्नी हिंदू हैं और मैं मुस्लिम हूं

Sun, 22 Sep 2024 12:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 22 Sep 2024 12:13 PM IST
सार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि आखिर उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम अबराम क्यों रखा।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals Why He Kept His Youngest Son Name Abram My wife gauri khan as per report
शाहरुख खान-गौरी खान-अबराम - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान फिलहाल किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें कथित तौर पर उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के होने की बात भी सामने आई है। शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह कई दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख के तीन बच्चे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के नाम के पीछे की वजह का खुलासा किया। प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान शाहरुख ने बताया कि आखिर उन्होंने अपने छोटे बेटे का अनोखा नाम क्यों रखा।
विज्ञापन


शाहरुख ने छोटे बेटे का नाम अबराम क्यों रखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शो में बातचीत के दौरान शाहरुख के एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे का नाम अबराम क्यों रखा और इस नाम का क्या मतलब है। तब शाहरुख ने कहा, "सबसे पहले, इस्लाम में हजरत इब्राहिम को बाइबिल में अब्राहम के नाम से जाना जाता है, और यहूदी धर्म में इसे अबराम कहा जाता है। मैंने सोचा कि मेरी पत्नी (गौरी खान) हिंदू हैं और मैं मुस्लिम हूं, इसलिए हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे घर पर धर्मनिरपेक्षता की भावना महसूस करें। कई लोगों को यह पसंद नहीं आया और यह एक विवाद बन गया, लेकिन मेरा मानना है कि हमारे घर में हमारे देश जैसी ही धर्मनिरपेक्षता है।"
विज्ञापन


किंग में आएंगे नजर शाहरुख
काम की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कथित तौर पर उनकी बेटी सुहाना खान और मुंजा स्टार अभय वर्मा भी नजर आ सकते हैं। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने पहली बार किंग के बारे  खुलकर बात की थी और कहा, "यह एक एक्शन ड्रामा है, यह एक हिंदी फिल्म है। यह दिलचस्प होगी। मैं कुछ समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था और मैं वास्तव में सात, आठ सालों से ऐसी फिल्म करना चाहता था। हमें लगा कि सुजॉय सही विकल्प होंगे, क्योंकि हम चाहते थे कि यह भावनात्मक रूप से बहुत सही हों। हम सभी एक अच्छी, एक्शन, भावनात्मक फिल्म बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग खान ने आगे बताया कि हॉलीवुड में न होने के बावजूद उनका सपना वैश्विक मंच पर व्यक्तिगत प्रसिद्धि पाने का नहीं है। शाहरुख ने बताया, "मेरा सपना है कि एक भारतीय फिल्म को भी उसी तरह के दर्शक मिलें, जिस तरह से हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को देखा जाता है, फिर चाहे मैं अभिनेता के तौर पर, लाइट मैन के तौर पर, निर्माता के तौर पर, लेखक के तौर पर या फिर प्रस्तुतकर्ता के तौर पर इसका हिस्सा बनूं।" शाहरुख खान को आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म डंकी में देखा गया था।
Alia Bhatt: रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी, आलिया भट्ट बोलीं- 'उन्नी वावा वो'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed