Shah Rukh Khan: शाहरुख-सलमान की मौत की भविष्यवाणी करने वाले पर फूटा सुचित्रा का गुस्सा, कहा- इन्हें डर…
Shah Rukh Khan: अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शाहरुख खान और सलमान खान की मौत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी की जमकर आलोचना की है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?
विस्तार
हाल ही में ज्योतिषी सुशील कुमार सिंह का सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान की मौत की भविष्यवाणी की है। साथ ही उन्होंने सैफ अली खान और करीना कपूर के डेढ़ साल के अंदर तलाक ले लेंगे। बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में ऐसी चौंकाने वाली भविष्यवाणी करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ की उनकी को-स्टार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ज्योतिषी की आलोचना की है।
ज्योतिषी पर फूटा सुचित्रा का गुस्सा
अभिनेत्री ने 7 मार्च को ट्वीटर पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया पर ये सभी प्रलय के ज्योतिषी सेलिब्रिटी बैड लक की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इन्हें डर फैलाने के लिए सजा मिलनी चाहिए। बेहद भयावह और चैट शो होस्ट को अपने फायदे के लिए इस ढोंग बकवास के मोनेटाइजेशन को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।"
यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: हॉलीवुड के इस निर्देशक ने की एसएस राजामौली की तारीफ, दो बार देखी 'आरआरआर'
खुद की गलत जन्मतिथि को लेकर भी किया पोस्ट
सोमवार को एक बार फिर अभिनेत्री ने ज्योतिष के बारे में एक पोस्ट साझा की और इस तरह की भविष्यवाणी को बकवास बताया। उन्होंने लिखा, "पहले ट्वीट किया था कि ज्योतिषी मशहूर हस्तियों के बारे में बकवास और गलत जानकारी दे रहे हैं। कुछ समय पहले सिद्धार्थ कन्नन शो में सुशील नाम के एक ज्योतिषी ने प्रलय की भविष्यवाणियां की, जिसमें हमारे सबसे पसंदीदा सितारों की मौत और ब्रेकअप भी शामिल थे। टॉक शो होस्ट को इतनी नफरत और नकारात्मकता फैलाने से पहले ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए।" पोस्ट में आगे लिखा था, "जैसे कि मैं झोलाछाप ज्योतिषियों के बारे में अपनी राय दोहरा रही हूं। आज मुझे अपनी कुंडली के बारे में गूगल अलर्ट मिला। ज्योतिषी ने मेरी जन्मतिथि भी गलत बताई थी!! मैं मार्च में नहीं बल्कि नवंबर में पैदा हुई हूं।"
यह खबर भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर की पंजाब इंडस्ट्री में एंट्री, इस फिल्म के लिए गिप्पी ग्रेवाल से मिलाया हाथ
वायरल इंटरव्यू में ज्योतिषी ने क्या कहा था?
वायरल इंटरव्यू में शाहरुख खान और सलमान की मौत के बारे में बात करते हुए ज्योतिषी ने कहा था, "सलमान खान को जल्दी ही एक बहुत बड़ी बीमारी हो जाएगी, जिसका नाम नहीं लिया जाता। सलमान और शाहरुख खान का एक ही साल में निधन है। 67 साल की उम्र में दोनों लोग धरती छोड़ेंगे” सोशल मीडिया पर यह इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। अब अभिनेत्री ने इस पर खुलकर बात की है।