SS Rajamouli: हॉलीवुड के इस निर्देशक ने की एसएस राजामौली की तारीफ, दो बार देखी 'आरआरआर'
SS Rajamouli: साउथ की फिल्म 'आरआरआर' को भारत समेत पूरी दुनिया में सराहा गया। इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की तारीफ 'अवतार' और 'टाइटैनिक' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले जेम्स कैमरून ने की थी।
विस्तार
जेम्स कैमरून ने की थी आरआरआर की तारीफ
अमेरिका के पत्रकार एनी थॉम्पसन ने खुलासा किया है कि जनवरी 2023 में जेम्स कैमरून ने फिल्म 'आरआरआर' की तारीफ की थी। पत्रकार ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में फिल्म की जीत के बारे में ट्वीट किया और कैमरून की तारीफ का जिक्र किया। आरआरआर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस पर कैमरून का आभार जताया और उनके लिए लिखा 'हमें आपसे प्यार है जेम्स कैमरून सर।'
यह खबर भी पढ़ें:
जेम्स कैमरून से मिलकर राजामौली थे उत्साहित
एसएस राजामौली ने खुद जेम्स कैमरून से मिलने की अपनी उत्सुक्ता जाहिर की थी। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जेम्स कैमरून ने ये फिल्म दो बार देखी थी। एक बार उन्होंने ये फिल्म अकेले देखी। दूसरी बार उन्होंने अपनी पत्नी सूजी के साथ देखी। उन्होंने जेम्स कैमरून के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा 'महान जेम्स कैमरून ने आरआरआर फिल्म को दो बार देखा। उनको ये इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे अपनी पत्नी को देखने के लिए कहा। इसके बाद उनके साथ देखा। मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि आपने हमारे साथ 10 मिनट खर्च किए। जैसा कि आपने कहा कि मैं दुनिया के ऊपर हूं। दोनों का शुक्रिया।'
यह खबर भी पढ़ें: KARZ Movie: सुभाष घई ने शेयर की 'कर्ज' फिल्म से ऋषि कपूर-टीना मुनीम की पुरानी तस्वीर, कहा- यकीन नहीं होता...
कौन हैं जेम्स कैमरून?
जेम्स कैमरून हॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार होते हैं। उन्होंने 'अवतार', 'टाइटैनिक', और 'टर्मिनेटर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ये फिल्में पूरी दुनिया में मशहूर हैं। 'आरआरआर' फिल्म साउथ की फिल्म है जो दो स्वतंत्रा सेनानियों की कहानी दिखाती है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अहम करिदार अदा किया है। फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: हंसल मेहता ने किया नए कलाकारों का समर्थन, बोले- हिंदी सिनेमा को रीसेट करने की जरूरत है...