फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar

Shah Rukh Khan: फिर से विलेन बनन चाहते हैं शाहरुख खान, पहले भी नकारात्मक किरदार निभा कर जीत चुके हैं दिल

Fri, 18 Oct 2024 08:57 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 18 Oct 2024 08:57 PM IST
सार

हाल में ही शाहरुख ने एक पॉडकास्ट के दौरान नकारात्मक भूमिका करने की इच्छा जाहिर की है। आइए, जानते हैं इससे पहले और किन-किन फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्में देश ही नहीं, ब्लकि विदेश में भी बड़े चाव से देखी जाती हैं। कई देशों में लोग शाहरुख के नाम से भारत को पहचानते हैं। साल 1992 में फिल्म दीवाना से शुरुआत करने वाले अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने तीन दशक से भी लंबे अभिनय करियर में लगातार अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने नायक से लेकर विलेन तक की भूमिकाएं की हैं। नकारात्मक भूमिकाओं में भी उन्होंने दर्शकों के ऊपर एक गहरी छाप छोड़ी है। हाल में ही शाहरुख ने एक पॉडकास्ट के दौरान नकारात्मक भूमिका करने की इच्छा जाहिर की है। आइए, जानते हैं इससे पहले और किन-किन फिल्मों में उन्होंने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं। 

विज्ञापन

Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar
बाजीगर का एक दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

'बाजीगर' 
शाहरुख खान पहली बार साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' में नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्दशन मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने किया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल और शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख खान ने अजय शर्मा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहता है। फिल्म में उनका किरदार शिल्पा शेट्टी के किरदार की हत्या कर देता है। इसमें शाहरुख खान का अभिनय काफी डरावना था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के लिए शाहरुख को उनके करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar
डर के एक सीन में शाहरुख - फोटो : वीडियो ग्रैब

'डर' 
साल 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान के नकारात्मक भूमिका वाली ये दूसरी फिल्म है। 'डर' में शाहरुख खान ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी डराया था। दिवंगत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक थ्रिलर प्रेम कहानी है, जिसमें सनी देओल और जूही चावला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने एक सनकी आशिक के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका 'आई लव यू ककककक.. किरण' वाला डायलॉग आज भी दर्शकों में सिहरन पैदा कर देता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को काफी सराहना भी मिली थी।
VVKWWV Collection: आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', लाखों में सिमटी कमाई

विज्ञापन

Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar
अंजाम के एक दृश्य में शाहरुख - फोटो : वीडियो ग्रैब

'अंजाम' 
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम' में एक बार फिर शाहरुख नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर सनकी आशिक का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं, ये दोनों कलाकारों की साथ में पहली फिल्म थी। राहुल रवैल निर्देशित ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर आधारित है, जिसमें शाहरुख अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को उन्हें नफरत करने के लिए मजबूर कर देते हैं। 
'बधाई हो' के छह साल पूरे, आयुष्मान खुराना ने किया मजेदार खुलासा

Shah Rukh Khan have done negative character in movies like Darr Anjaam Don Baazigar
डॉन के एक सीन मेें शाहरुख - फोटो : वीडियो ग्रैब

'डॉन' सीरीज
शुरुआती फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा कर लोकप्रिय हुए शाहरुख ने जब रोमांटिक किरदारों की ओर रुख किया, तो वहां भी उन्होंने दर्शकों से भरपूर प्यार कमाया। इसके बाद वो एक लंबे अरसे तक नकारात्मक किरदारों से दूर रहे। साल 2006 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'डॉन' से उन्होंने एक बार फिर नकारात्मक किरदार में वापसी की। फिल्म में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद इस फिल्म का अगला भाग साल 2011 में रिलीज किया गया, जिसमें एक बार फिर से शाहरुख को काफी पसंद किया गया।
काउल नेक ड्रेस में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, फैंस बोलें- क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed