फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh khan fans gathered in Ahmedabad for seeing him video viral on social media

शाहरुख की एक झलक पाने को सड़कों पर खड़े रहे फैंस, आधी रात को कार से निकलकर किंग खान ने किया ऐसा काम

Sun, 12 Oct 2025 08:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 12 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

Shah Rukh Khan: बीते शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन अहमदाबाद में किया गया था। इसमें शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। अब अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के बीच घिरे दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Shah rukh khan fans gathered in Ahmedabad for seeing him video viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : एक्स

विस्तार

समय रात के 3 बजे और स्थान अहमदाबाद का एका एरेना। मौका था 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का, लेकिन अभिनेता शाहरुख खान ने समारोह के बाद भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। भारी संख्या में उनकी झलक पाने को बेताब प्रशंसकों को सड़कों पर खड़ा देख किंग खान आधी रात गाड़ी से उतरे और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अब अभिनेता की ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस
बॉलीवुड के किंग खान के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता की ब्लैक कलर की चार पहिया गाड़ी एक जगह रुकती हैं, जहां भारी संख्या में लोग खड़े हुए हैं। इसके बाद शाहरुख अपनी गाड़ी से निकलते हैं और कार के दरवाजे के सहारे खड़े होकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। सभी प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखते हैं। आगे अभिनेता अपने फैंस को सैल्यूट और फ्लाइंग किस करते नजर आते हैं। इस पूरे पल को लोग अपने कैमरे में कैद करते नजर आते हैं। 

विज्ञापन

 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह वाकई कमाल की बात है कि आप इसे कैसे संभाल लेते हैं। आपके पास वह सब है। भीड़ आपको दुनिया के सबसे ऊपर होने का एहसास कराती है, जब भी आप जाते हैं, लोग हमेशा अपनी मौजूदगी से आपका स्वागत करते हैं। यह बहुत अच्छा लगता है, खुशी का एहसास होता है। मेरे पसंदीदा होने के लिए शुक्रिया।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, 'किंग।' इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' में इन कंटेस्टेंट्स पर जेमी लीवर ने साधा निशाना, हंसते-हंसते कर दिया रोस्ट

फिल्मफेयर अवॉर्ड में शाहरुख ने बिखेरा जलवा
70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान ने अपने डांस और खास अंदाज में दर्शकों को मुरीद बना लिया था। इसके अलावा अभिनेता को एक्ट्रेस काजोल के साथ भी डांस करते देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed