फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jamie lever farah khan mimicry salman khan reaction bigg boss 19 weekend ka vaar

'बिग बॉस 19' में इन कंटेस्टेंट्स पर जेमी लीवर ने साधा निशाना, हंसते-हंसते कर दिया रोस्ट

Sun, 12 Oct 2025 08:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 12 Oct 2025 08:28 PM IST
सार

Jamie Lever Mimics Farah Khan: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में जेमी लीवर ने हंसते-हंसते कई कंटेस्टेंट्स को रोस्ट कर दिया। खुद सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

विज्ञापन
jamie lever farah khan mimicry salman khan reaction bigg boss 19 weekend ka vaar
जेमी-सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality

विस्तार

मनोरंजन और हंसी के तड़के के बिना सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस' अधूरा सा लगता है और इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कॉमेडी का पूरा तड़का लेकर पहुंचीं जेमी लीवर। अपने पिता जॉनी लीवर की तरह ही जेमी ने अपनी जबरदस्त मिमिक्री और टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस बार उन्होंने फिल्ममेकर फराह खान की मिमिक्री करते हुए घरवालों का ऐसा मजेदार रोस्ट किया कि खुद सलमान खान भी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


जेमी लीवर बनीं ‘थर्रा खान’
एपिसोड की शुरुआत में जेमी लीवर मंच पर आते ही फराह खान के अंदाज में बोलीं, 'एक थर्रा लगाया और बन गई फराह खान!' उनके मजाकिया लहजे और चाल-ढाल ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। सलमान खान ने भी तालियां बजाते हुए कहा, 'जेमी, तुम तो अपने डैड से भी आगे निकल गई हो।' इस मिमिक्री एक्ट में जेमी ने खुद को ‘थर्रा खान’ बताया और कंटेस्टेंट्स को भी हंसने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अभिषेक-शहबाज को लेकर किया मजाक
जेमी ने मंच पर आते ही 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स को अपने निशाने पर ले लिया। उन्होंने अभिषेक बजाज को चिढ़ाते हुए कहा, 'अभिषेक, मैं अश्नूर से बात कर लूं? तुम्हें जलन तो नहीं होगी?' इस पर सलमान भी मुस्कुरा उठे। इसके बाद उन्होंने शहबाज की नकल उतारते हुए कहा, 'भई, मैंने मालती से क्या बोला था? मैं बिग बॉस में हॉट लग रहा हूं कि नहीं?'

यह खबर भी पढ़ें: 8 घंटे होते ही बीच शॉट मेकअप निकाल पैकअप कर लेते हैं अक्षय, अभिषेक बच्चन का खुलासा, नेटिजन्स को याद आईं दीपिका

फिर बारी आई बसीर अली और फरहाना भट्ट की, जिन पर जेमी ने मजाक किया- 'इन दोनों का हैशटैग है बहाना, लेकिन बसीर और नेहल का है बेहाल।' इस लाइन पर सलमान ने तालियां बजाते हुए कहा, 'जेमी, तू तो कमाल है!'

सलमान खान का रिएक्शन 
जेमी के शानदार एक्ट के बाद सलमान खान ने कहा, 'तुम तो अपने पिता जॉनी लीवर से भी बेहतर हो।' वहीं, असली फराह खान ने सोशल मीडिया पर जेमी का यह क्लिप शेयर करते हुए मजाक में लिखा – 'जेमी, मेरा पत्ता क्यों काट रही है।'

फैंस बोले – 'वीकेंड का वार अब बना कॉमेडी शो!'
एपिसोड के प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा- 'मैं हंसते-हंसते रो पड़ी', तो किसी ने कहा- 'जेमी लीवर इज द क्वीन ऑफ कॉमेडी।' एक यूजर ने तो लिखा- 'आखिरकार एक ऐसा वीकेंड का वार जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट तीनों मिले।'

वीकेंड के वार पर लगेगा तड़का
इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर की एंट्री ने घर के माहौल में नया तूफान ला दिया है। वहीं, अश्नूर कौर, प्रनीत मोरे, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, जिशान कादरी और बसीर अली नॉमिनेशन में हैं। हालांकि घर से जीशान कादरी एविक्ट हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed