फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi shares shares happy family photo from javed akhtar ex wife honey irani birthday bash made mistake

Shabana Azmi: शबाना ने साझा की जावेद अख्तर की पूर्व पत्नी हनी के जन्मदिन की तस्वीर, दिखाई खुशहाल परिवार की झलक

Tue, 27 Aug 2024 01:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 27 Aug 2024 01:55 PM IST
सार

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के जन्मदिन की तस्वीर साझा की, लेकिन कैप्शन लिखने में वे एक गलती कर बैठीं, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी।

विज्ञापन
Shabana Azmi shares shares happy family photo from javed akhtar ex wife honey irani birthday bash made mistake
परिवार के साथ शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम: @azmishabana18

विस्तार

शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की पूर्व पत्नी हनी ईरानी के जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार की एक खुशनुमा तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें जावेद अख्तर, हनी ईरानी, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। ईरानी 25 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनकी शादी 1972 से 1985 तक जावेद अख्तर से हुई थी। वे फरहान और जोया अख्तर के माता-पिता हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए शबाना ने कुछ प्यारी यादों को ताजा किया और एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की।

विज्ञापन

शबाना ने कैप्शन में कर दी यह गलती
हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक गड़बड़ भी कर दी, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। शबाना ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हनी के आखिरी जन्मदिन पर हैप्पी फैमिली।' जब यूजर्स ने उनके 'पिछले जन्मदिन' कैप्शन की ओर ध्यान दिलाया तो दिग्गज अभिनेत्री ने गलती सुधारी और टिप्पणी की। उनकी तस्वीर का कैप्शन देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें याद दिखाया कि आखिरी जन्मदिन नहीं, बल्कि पिछला जन्मदिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती पर मांगी माफी
गलती समझ आने के बाद शबाना ने माफी मांगी और अपने शब्दों को सही किया। उन्होंने उसी तस्वीर पर दूसरा कैप्शन लिखा, 'सॉरी, सॉरी, सॉरी, पिछला जन्मदिन। मैं सही हूं।' हालांकि, उन्होंने अपनी गलती की माफी तो मांग ली, लेकिन उस कैप्शन को एडिट न करके उन्होंने दूसरा कैप्शन लिखा। कई यूजर्स उन्हें कैप्शन एडिट करने का तरीका भी बताते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)


विज्ञापन

शबाना आजमी की आगामी फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी को आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, अंजलि आनंद और जया बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। 2023 में रिलीज होने वाली यह फिल्म फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं अब शबाना आजमी 'बन टिक्की' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अभय देओल और जीनत अमान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed