फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Series Squid Game 2 Broke Record Claims Top Spot In Netflix Rankings In 92 Countries

Squid Game 2: स्क्विड गेम सीजन 2 मचा रहा है तहलका, जानिए कितने देशों में नेटफ्लिक्स टॉप रैंकिंग पर किया कब्जा

Sat, 28 Dec 2024 03:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 28 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ टेलीकास्ट हुआ है। रिलीज के पहले ही दिन ही इसने दुनिया भर में टॉप रैंकिंग नेटफ्लिक्स पर हासिल कर ली है। जानिए, कितने देशों में इस सीरीज ने टॉप रैंकिंग हासिल की है। 

 

विज्ञापन
Series Squid Game 2 Broke Record Claims Top Spot In Netflix Rankings In 92 Countries
‘स्क्विड गेम सीजन 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

दक्षिण कोरियाई सीरीज ‘स्क्विड गेम’ जब साल 2021 में रिलीज हुई थी तो इसे दुनिया भर के दर्शकों ने सराहा था। इस शो को लेकर दुनिया भर में अलग किस्म की दीवानगी नजर आई थी। अब इस शो का दूसरा सीजन भी आ गया है। इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। स्क्विड गेम सीजन 2 ने नेटफ्लिक्स की टॉप रैंकिंग में जगह बना ली है। सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि कई देशों में इसने टॉप रैंकिंग नेटफ्लिक्स पर हासिल की है।  

विज्ञापन
Trending Videos

92 देशों में टॉप पर आ गया
रैंकिंग वेबसाइट फ्लिक्सपैट्रोल के अनुसार सीरीज ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ ने 92 देशों में टॉप पाेजिशन हालिस की है। यह शुक्रवार को नेटफ्लिक्स की दुनिया भर में टॉप टीवी शो की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा। इससे पता चलता है कि ‘स्क्विड गेम सीजन 2’ को भी दर्शक पहले सीजन की तरह ही पसंद कर रहे हैं।

Preity Zinta: प्रीति जिंटा कभी 10 साल बड़े सलमान खान को कर रही थीं डेट? खुद उठाया सच से पर्दा 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सीजन को भी मिली टॉप रैंकिंग 
सीरीज 'स्क्विड गेम' ने भी साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर नंबर वन रैंक हासिल की थी। अब यही इतिहास दूसरा सीजन भी दोहरा रहा है। इस सीरीज की बेहतरीन कहानी ने दर्शकों को अपना कायल बनाया है। साल 2021 में न्यू ईयर पार्टीज में इस सीरीज की थीम को फॉलो किया गया था, लगता है कि इस साल भी लोग, नए साल की पार्टी में स्क्विड गेम सीजन 2 की थीम पार्टीज करेंगे और इस सीरीज के कैरेक्टर के अंदाज में नजर आएंगे।

Tina Ahuja: 'पीरियड्स का दर्द सिर्फ शहरों में, छोटे कस्बों में पता भी नहीं चलता', गोविंदा की बेटी का अजीब बयान 

विज्ञापन

Series Squid Game 2 Broke Record Claims Top Spot In Netflix Rankings In 92 Countries
‘स्क्विड गेम सीजन 3’ की शूटिंग भी हो चुकी है - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सीजन 3 भी जल्द आएगा 
खबर है कि 'स्क्विड गेम' सीजन 2 के साथ ही तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। सीजन 2 को मिले रेस्पॉन्स के बाद 'स्क्विड गेम' सीजन 3 भी साल 2025 में दर्शकों को देखने को मिल सकता है। सीजन 2 की कहानी का ज्यादा फाेकस सोन्ग जी हून पर कहानी का पूरा फोकस रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed