फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Mumbai girls suffer from period pain Tina Ahuja called it psychological problem

Tina Ahuja: 'पीरियड्स का दर्द सिर्फ शहरों में, छोटे कस्बों में पता भी नहीं चलता', गोविंदा की बेटी का अजीब बयान

Sat, 28 Dec 2024 02:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

टीना आहूजा ने पीरियड्स को लेकर अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई की लड़कियों को ही पीरियड्स का दर्द होता है।

विज्ञापन
Delhi Mumbai girls suffer from period pain Tina Ahuja called it psychological problem
टीना आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोविंदा की बेटी टीना अहूजा ने अपने पिता को लेकर बात की है। टीना हाल ही में अपनी मां के साथ इंटरव्यू में शामिल हुई। टीना एक बिजनेसवुमन हैं। इस बातचीत में उन्होंने पीरियड्स को लेकर बात की। उन्होंने दावा किया कि पीरियड्स में क्रैम्प (ऐंठन) केवल मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में होती है, जबकि अन्य शहरों में रहने वाली महिलाओं को वास्तव में इससे कोई परेशानी नहीं होती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीरियड्स में क्रैम्प हमारी मानसिकता होती है।
विज्ञापन

साइकोलॉजिकली होते हैं पीरियड के दर्द
टीना आहूजा ने कहा, "मैं ज्यादातर चंडीगढ़ में रही हूं और मैंने केवल बॉम्बे और दिल्ली की लड़कियों को ही क्रैम्प के बारे में बात करते सुना है। आधी समस्या इनकी बातों से आती है जो समस्या के बारे में बात करते हैं और कभी-कभी जिन लोगों को क्रैम्प नहीं होती है, वे भी इसे साइकोलॉजिकली महसूस करना शुरू कर देते हैं। पंजाब और अन्य छोटे शहरों में महिलाओं को यह भी पता नहीं चलता कि उन्हें कब पीरियड्स आते हैं। उन्हें कुछ भी महसूस नहीं होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Mumbai girls suffer from period pain Tina Ahuja called it psychological problem
टीना अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
घी खाने से होगा फायदा
टीना आहूजा ने कहा कि मेरा शरीर देसी सा है। मुझे बैक पेन और क्रैम्प्स नहीं होते। उन्होंने कहा कि लड़कियां क्रैम्प्स को लेकर बात करती हैं। अगर आप घी खाएंगे और सही डाइट लेंगे तो आपके दर्द नहीं होगा। समय के साथ चीजें नॉर्मल होती जाएंगी।
 

Year Ender 2024: दीपिका से लेकर प्रभास तक, इस साल चर्चा में रहे ये 10 सितारे, टॉप पर है इस अभिनेत्री का नाम

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने कही ये बात
टीना की मां सुनीता आहूजा भी इस इंटरव्यू में शामिल रहीं। उन्होंने भी इस बात पर हामी भरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को एक बार अपने डाइटीशियन से इस बारे में बात करनी चाहिए। बाद में मुझे मत कहना कि गोविंदा की बीवी ने एक चमचा घी खाने को बोला और हार्ट में ब्लॉकेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed