{"_id":"66f8f8928d033abc2904e5ca","slug":"sequel-of-south-actress-anushka-shetty-bhaagamathie-is-in-pre-production-stage-director-ashok-revealed-info-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी, 'भागमती' के सीक्वल पर आई नई जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka Shetty: 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी, 'भागमती' के सीक्वल पर आई नई जानकारी
Sun, 29 Sep 2024 12:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:20 PM IST
सार
अनुष्का शेट्टी ने अपनी फिल्म 'बाहुबली' से देश भर में अपनी पहचान बना ली है। वह इन दिनों अपनी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भागमती' के सीक्वल को लेकर चर्चा में है, जिसको लेकर फिल्म के निर्देशक ने हाल में ही जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन
अनुष्का शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम anushkashettyofficial
विस्तार
अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अनुष्का को उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है, जो अपने किरदार को पर्दे पर वास्तविक महसूस कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती हैं। देश भर में उनके काफी ज्यादा फैंस हैं। मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म सीरीज 'बाहुबली' से उन्हें हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी पहचान मिली थी। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है, जिसमें उनके आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
'भागमती' के निर्देशक ने साझा किया अपडेट
अनुष्का ने अपने करियर में बाहुबली सीरीज के अलावा भी कई सुपरहिट और यादगार फिल्में की हैं। उनकी इन्हीं कुछ शानदार और सफल फिल्मों में से एक फिल्म है 'भागमती'। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे जी अशोक द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी एक आईएएस अधिकारी के रूप में नजर आई थीं। अब इस फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी गई है। जब से इस फिल्म के अगले भाग को लेकर जानकारी दी गई है, तब से फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता है। अब इस फिल्म के निर्देशक अशोक ने अगले भाग को लेकर कुछ और नए अपडेट साझा किए हैं।
विज्ञापन
साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं अनन्या पांडे
विज्ञापन
'भागमती' के सीक्वल पर शुरु हो चुका है काम
एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार के साथ इंटरव्यू के दौरान अशोक ने सीक्वल को लेकर बात की है। निर्देशक ने कहा कि अनुष्का सीक्वल में अधिक दिलचस्प और शक्तिशाली अवतार में दिखाई देंगी। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसका काम जोरों से चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2025 की शुरुआत में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म को यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। निश्चित तौर अभिनेत्री के फैंस के लिए ये खबर किसी तरह की खुशखबरी से कम नहीं है।
Vijay Varma: विजय ने साझा की 'आईसी 814' को लेकर तमन्ना की प्रतिक्रिया, इस बात के लिए की अभिनेत्री की तारीफ
अनुष्का शेट्टी का वर्क फ्रंट
बताते चलें कि अनुष्का आखिरी बार साल 2023 में प्रशंसित कॉमेडी एंटरटेनर, 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह नवीन पॉलीशेट्टी के साथ नजर आई थीं। वर्तमान में वह कृष की 'घाटी' और अपनी पहली मलयालम फिल्म, 'कथानार - द वाइल्ड सॉर्सेरर' पर काम कर रही हैं। यह एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रोजिन थॉमस कर रहे हैं।
Ananya Panday: अनन्या के काम से मिली उनकी गर्ल गैंग को सीख, बोलीं- उन्हें पता है चीजों से कैसे करना है डील