फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Varma talk about reaction of his girlfriend Tamannaah Bhatia on his series IC 814 The Kandahar Hijack

Vijay Varma: विजय ने साझा की 'आईसी 814' को लेकर तमन्ना की प्रतिक्रिया, इस बात के लिए की अभिनेत्री की तारीफ

Sun, 29 Sep 2024 10:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 29 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

विजय वर्मा हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हाल में ही वह चर्चित वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में नजर आए हैं। अब उन्होंने इस सीरीज को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया की प्रतिक्रिया को साझा किया है।

विज्ञापन
Vijay Varma talk about reaction of his girlfriend Tamannaah Bhatia on his series IC 814 The Kandahar Hijack
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय वर्मा एक जाने-पहचाने भारतीय कलाकार हैं। उन्होंने साउथ फिल्मों के बाद हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 'मिर्जापुर' सीरीज में अपने किरदार से सराहनाएं बटोरने वाले अभिनेता अपनी हालिया रिलीज सीरीज की वजह से भी काफी चर्चा में रहे। वह हालिया रिलीज वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में नजर आए हैं। इस शो को काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा। इस बीच अभिनेता ने सीरीज को लेकर अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया की प्रतिक्रिया को भी साझा किया है।

विज्ञापन


विजय ने साझा की आईसी 814 पर तमन्ना की प्रतिक्रिया
विजय इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। इस सीरीज में वह कैप्टन की भूमिका में नजर आए हैं। सीरीज को लेकर हुए विवाद के बाद इसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। शो को दर्शकों से काफी प्यार और सराहनाएं भी मिली हैं। इस बीच अब विजय वर्मा ने सीरीज को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया की प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि तमन्ना शो की मजबूत समर्थक हैं। 
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या के काम से मिली उनकी गर्ल गैंग को सीख, बोलीं- उन्हें पता है चीजों से कैसे करना है डील
विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना के काम में आलोचना की जगह नहीं- विजय 
आईफा अवार्ड्स के दौरान विजय वर्मा से 'आईसी 814' को लेकर तमन्ना की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, "वह शो के आने से पहले ही इसकी सबसे मजबूत समर्थक हैं और वह उस पर टिकी रहीं।" उनसे आगे पूछा गया कि क्या दोनों एक-दूसरे के काम के आलोचक हैं। इस पर जवाब देते हुए विजय वर्मा ने कहा, "नहीं वास्तव में नहीं, क्योंकि वह अपने काम को काफी तरीके से करती हैं , जैसे आज की रात वाला गाना, इसलिए वह लोगों के लिए एक उदाहरण स्थापित करती है कि इसे सही तरीके से कैसे किया जाए। इस वजह से आलोचना के लिए बहुत जगह बचती नहीं है।"
Ananya Panday Interview: ये उत्पाद आपको अनन्या पांडे जैसा बना देगा, ऐसा कहना हुआ तो क्या करेंगी अनन्या..
साल 1999 की फ्लाइट हाईजैक पर आधारित है शो 
बात करें 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' की, तो यह साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण पर आधारित है। इस सीरीज में कई दिग्गज कलाकार नजर आए हैं, जिनमें विजय वर्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, मनोज पाहवा, पत्रलेखा,अरविंद स्वामी आदि शामिल हैं। इस सीरीज का निर्देशन दिग्गज निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया है। शो 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ था। 
Ananya Panday: आइटम नंबर करने को लेकर अनन्या ने जाहिर की अपनी राय, बताया इस आधार पर लेंगी फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed