{"_id":"6ac891be4e9ad5ea2104861b","slug":"scoutops-girlfriend-kaashvi-hiranandani-take-break-from-streaming-amid-bond-with-love-gill-bigg-boss-20-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशवी: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, बाहर गर्लफ्रेंड ने लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
काशवी: 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, बाहर गर्लफ्रेंड ने लिया ये बड़ा फैसला
Fri, 09 Oct 2026 12:34 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:34 PM IST
सार
Scoutops Girlfriend Kaashvi Hiranandani: 'बिग बॉस 20' से स्काउट ओपी और लव गिल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब घर से बाहर यूट्यूबर की गर्लफ्रेंड काशवी ने एक बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्काउट ओपी, काशवी और लव गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी और लव गिल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका असर अब स्काउट की निजी जिंदगी पर भी पड़ता दिख रहा है। दरअसल, घर से बाहर स्काउट की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काशवी हीरानंदानी ने अब एक बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
काशवी, स्काउट
- फोटो : सोशल मीडिया
काशवी ने क्या लिया फैसला?
काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से कुछ समय का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। फैंस इस फैसले को 'बिग बॉस' के घर में स्काउट और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों से जोड़कर देख रहे हैं। उधर स्ट्रीमिंग की दुनिया में मशहूर काशवी ने 8 अक्टूबर, 2026 को अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह कुछ समय के लिए अपनी नियमित स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले रही हैं।
उन्होंने अपने दर्शकों से कहा कि वे इसके बजाय स्ट्रीमर नय्यो की वॉच पार्टी में शामिल हों। उनका यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब 'बिग बॉस 20' में स्काउट के व्यवहार और लव गिल के साथ उनकी बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

काशवी
- फोटो : सोशल मीडिया
काशवी ने दिया था अफवाहों पर रिएक्शन
इससे पहले 7 अक्टूबर, 2026 को काशवी ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान इन चर्चाओं पर बात की थी। उन्होंने माना कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो और चर्चाओं के बारे में पता है।
काशवी ने कहा, 'मैं ठीक हूं और चीजों को निजी तौर पर संभाल रही हूं।' काशवी ने स्काउट के लिए अपना समर्थन भी जताया। उन्होंने कहा, 'मैं सच में दिल से उसके लिए अच्छा चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सफल हो।'

स्काउट-लव गिल-यंग डीएसए
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या स्काउट के दिल में है लव के लिए फीलिंग्स?
कुछ दिनों पहले एक एपिसोड में स्काउट को साथी कंटेस्टेंट यंग डीएसए से लव के लिए अपनी उलझी हुई भावनाओं के बारे में बात करते देखा गया। शुरुआत में लव को अपनी बहन कहने वाले स्काउट ने माना कि जब वह दूसरे घरवालों, खासकर कुशल तंवर यानी गुल्लू से बात करती हैं, तो उन्हें जलन और उनके लिए पजेसिव होने जैसा महसूस होता है।
बातचीत के दौरान यंग डीएसए ने स्काउट से पूछा, 'क्या तुम्हारा रास्ता बदल रहा है?' इस पर स्काउट ने जवाब दिया, 'पता नहीं। वह बहन होने से पहले दोस्त है ना।' स्काउट ने यह चिंता भी जताई कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड इस पूरे मामले पर कैसी प्रतिक्रिया दे सकती हैं।