फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Savi actor Harshvardhan Rane hits back at troll with savage reply who was trying to troll him

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन को मिली एक्शन फिल्म करने की सलाह, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब कि उत्साहित हो गए फैंस

Sun, 30 Jun 2024 02:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 30 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

हर्षवर्धन राणे ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। हाल में ही एक व्यक्ति ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, जिस पर अभिनेता का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Savi actor Harshvardhan Rane hits back at troll with savage reply who was trying to troll him
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हर्षवर्धन राणे हिंदी सिनेमा में कई बार पर्दे पर नजर आए हैं। हर फिल्म में उन्होंने दर्शकों को अपनी मौजूदगी महसूस कराई है। साल  2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' से वह रातों-रात चर्चा में आ गए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।  इस फिल्म में उनकी अदाकारी की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में उनका इंटेंस अवतार और अभिनय में ठहराव दर्शकों को काफी पसंद आया था। 

विज्ञापन


करियर को लेकर हुई ट्रोलिंग पर दिया तगड़ा जवाब 
'सनम तेरी कसम' के बाद वह एक सनसनी बन सामने आए थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'पलटन', 'तैश', 'हसीन दिलरुबा', 'तारा बनाम बिलाल' और 'दंगे' सहित कई अन्य फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। हालांकि, इनमें से कोई फिल्म उनकी पहली फिल्म जितनी सफल नहीं हो सकी। अभिनेता का फिल्म इंडस्ट्री में कोई पारिवारिक संबंध नहीं है और ना ही उनके पिता फिल्मी दुनिया से संबंध रखते हैं। इस वजह से उनके लिए चीजें उतनी आसान नहीं रहीं, जितनी अमूमन एक स्टार किड की होती है। इसे लेकर हाल में ही उन्होंने एक कमेंट के जरिए जवाब दिया है। 
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: जब फ्लाइट में डर गए थे राम गोपाल वर्मा, कोरियोग्राफर ने कहा था- आपके मृत पिता यहीं पर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं हर्षवर्धन
हाल में ही अभनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कॉलेज परीक्षाओं की एक झलक साझा की थी। इसमें उन्होंने बताया की उनकी परिक्षाएं अब तक अच्छी चल रही है, लेकिन दो मुश्किल परिक्षाएं अभी बाकी हैं। उन्होने बताया कि वह 55 प्रतिशत के मार्क्स की तैयारी की थी, 75 प्रतिशत की उम्मीद कर रहे हैं और वह 80 प्रतिशत से भी ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें जोड़ते हुए अभिनेता ने कहा, 'उम्मीद से कम, हिम्मत से ज्यादा'।
Saif Ali Khan: सीक्रेट अकाउंट से सोशल मीडिया पर रखते हैं सैफ अली खान नजर! दूर रहने की बताई ये वजह
'कुन फाया कुन' और 'मिरांडा ब्वॉय्ज' में आएंगे नजर
अभिनेता की इस रील पर कमेंट करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, भाई एक एक्शन फिल्म करो और हिट हो जाओ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने जाहिर किया कि उनके पास कोई अमीर पिता नहीं हैं, जो उनकी फिल्म बना सकें। इस कमेंट के जवाब में उन्होंने लिखा," ठीक है सर, अभी डैडी को बोलता हूं। ओह नो वो तो है नहीं।" अभिनेता के इस जवाब पर लोग जम कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताते चलें कि हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की। हालांकि, उन्हें हिंदी फिल्म सनम तेरी कसम से ज्यादा प्रसिद्धि मिली । वह आखिरी बार मुकेश भट्ट की फिल्म 'सावी' में नजर आए थे। उनकी अगली दो फिल्मों में 'कुन फाया कुन' और 'मिरांडा ब्वॉय्ज' हैं। 
Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही 'कल्कि 2898 एडी', जानें फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed