फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saturday Box Office Report: Devara Part One and Stree 2 Movies total Earnings and Collection update

Box Office Report: हिंदी पट्टी में 50 करोड़ भी नहीं जुटी सकी है देवरा, स्त्री 2 पर 50 दिन बाद भी बरस रहा प्यार

Sun, 06 Oct 2024 09:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Oct 2024 09:53 AM IST
सार

कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई। जूनियर एनटीआर की कई साल बाद आई यह सोलो फिल्म है। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' 50 दिन बाद भी सिनेमाघरों में टिकी है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Devara Part One and Stree 2 Movies total Earnings and Collection update
देवरा-स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज के 50 दिन बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों में टिकी है और दर्शक इसे देखने भी आ रहे हैं। दर्शकों के पास दूसरा विकल्प जूनियर एनटीआर की पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई 'देवरा पार्ट वन' देखने का है। यह मेगा बजट फिल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाने से पिछड़ती दिख रही है। हफ्तेभर से ऊपर होने के बाद भी यह 50 करोड़ रुपये हिंदी पट्टी में नहीं जुटा पाई है। कल शनिवार को दोनों फिल्मों का कारोबार कैसा रहा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Devara Part One and Stree 2 Movies total Earnings and Collection update
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा को कितना मिला प्यार?
कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई। जूनियर एनटीआर की कई साल बाद आई यह सोलो फिल्म है। इसमें बॉलीवुड सितारे जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। जान्हवी ने तो इस फिल्म से साउथ डेब्यू किया है। अब बात करें कमाई की तो पहले हफ्ते इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 215.6  करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने कुल  6 करोड़ रुपये कमाए और कल शनिवार को 9वें दिन 8.75 कमाई रही। इस तरह फिल्म की कुल कमाई  230.54 करोड़ रुपये हो चली है।
Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Devara Part One and Stree 2 Movies total Earnings and Collection update
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी पट्टी में इतनी है नौ दिनों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'देवरा' का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है। साउथ में यह फिर भी ठीक-ठाक दर्शक पा रही है, लेकिन हिंदी भाषी इलाकों में इसका जादू फीका नजर आ रहा है। सिर्फ हिंदी भाषा में पहले सप्ताह फिल्म की कमाई 44 करोड़ रुपये रही। फिर शुक्रवार को आठवें दिन हिंदी में इस फिल्म ने 2 करोड़ रुपये और शनिवार को 9वें दिन 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह नौ दिनों में हिंदी पट्टी में यह फिल्म 49 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
Triptii Dimri: ‘सा रे गा मा पा' के मंच पर गाया तृप्ति ने गीत, आवाज से सभी को दिया चौंका, बचपन का सपना हुआ पूरा
 
विज्ञापन

Saturday Box Office Report: Devara Part One and Stree 2 Movies total Earnings and Collection update
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' का चार्म बरकरार
फिल्म 'स्त्री 2' अपनी रिलीज के तीसरे महीने में है। सिनेमाघरों में शानदार 50 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म अभी तक टिकी हुई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 धांसू कमाई की वजह से ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। 'स्त्री 2' ने शुक्रवार को 51वें दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, फिल्म ने शनिवार को यानी 52वें दिन 85 लाख रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब टोटल कलेक्शन  593.30 करोड़ रुपये हो चला है।
Celebrity Splits: उर्मिला मातोंडकर से लेकर एशा देओल तक, इस साल पार्टनर से अलग हुए ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed