{"_id":"670179e4942291e4150319bb","slug":"falaq-naaz-calls-out-casting-director-shadman-khan-for-not-paying-her-due-amount-for-guilty-or-not-guilty-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील
Sat, 05 Oct 2024 11:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:10 PM IST
सार
टीवी की जानी-पहचानी अभिनेत्री फलक नाज ने कास्टिंग निर्देशक और निर्माता शादमान खान पर बकाया पैसा न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उनका बहिष्कार करने की अपील की है।
विज्ञापन
फलक नाज, शादमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फलक नाज टीवी की एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भी नजर आई थी, जहां उन्हें उनके विचार खुलकर रखते हुए देखा गया था। वह निजी जीवन में भी अपने विचारों को खुलकर प्रदर्शित करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शादमान खान पर काम के पैसे न देने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता के तरफ से उनका बकाया नहीं चुकाया गया है।
विज्ञापन
फलक ने निर्माता शादमान खान पर लगाया पैसे न देने का आरोप
फलक ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से बताया कि गिल्टी ऑर नॉट गिल्टी नामक वेब शो के लिए निर्माता की तरफ से उनका बकाया अभी भी बाकी है। उन्होंने कहा कि शादमान खान अनैतिक व्यवसाय कर रहे हैं और उन्होंने इंडस्ट्री से ऐसे कास्टिंग डायरेक्टर्स का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। अभिनेत्री ने लिखा, शादमान खान के अनैतिक व्यवसायिक व्यवहारों पर जागरूकता के संबंध में। मैं प्रोजेक्ट 'गिल्टी ऑर नॉट गिल्टी' के बारे में शादमान खान और उनकी कास्टिंग एजेंसी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लिख रही हूं। पिछले चार सालों से कास्टिंग में काम करने और शानदार जीवनशैली जीने के बावजूद, उन्होंने कलाकारों को उनका बकाया भुगतान नहीं किया है।"
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
HIBOX Scam: हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में रिया चक्रवर्ती को समन जारी, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
पूरी मेहनत से काम करने के बाद भी नहीं मिला पैसा- फलक नाज
उन्होंने आगे लिखा, मैं 'गिल्टी ऑर नॉट गिल्टी' वेब सीरीज को लेकर अपने अनुभव साझा करना चाहती हूं। अपनी लगन और मेहनत के बावजूद मुझे अबतक मेरा बकाया पैसा नहीं मिला है। शादमान ने कई बार लगातार पैसे दे देना का वादा किया। हाल में ही उन्होंने गारंटी दी थी कि वो पूरा पैसा देंगे, लेकिन वो गारंटी भी पूरी नहीं हो सकी है। अब वो इसे लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं, तो मेरे पास इसे लेकर बोलने के अलावा कोई चारा नहीं बच गया है।"
शाहिद कपूर ने सफेद टीशर्ट में साझा कीं शानदार तस्वीर, फैंस से पूछा एक खास सवाल
फलक ने की शादमान के बहिष्कार की अपील
अभिनेत्री ने शादमान को 'गिल्टी ऑर नॉट गिल्टी' में अनैतिक व्यवसाय करने के लिए उन्हें फर्जी भी बताया। फलक ने कहा, "जवाबदेही की यह कमी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। मैं अपने मनोरंजन जगत के सभी लोगों से आग्रह करती हूं कि जब तक शादमान अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर लेते, तब तक उनका बहिष्कार करें।" अभिनेत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि शादमान ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है, इसलिए उन्होंने लोगों से शादमान को टैग करने का आग्रह भी किया। बताते चलें कि फलक बिग बॉस ओटीटी 2 के अलावा ससुराल सिमर का, राधाकृष्ण, राम सिया के लव कुश, जुबली टॉकीज और कई अन्य जैसे कई अन्य धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई