फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Leela Bhansali series Heeramandi Songwriter A M Turaz feels writer do not get credits as like stars

A M Turaz: गीतकारों को श्रेय न मिलने पर छलका एएम तुराज का दर्द, बोले- सारा क्रेडिट कलाकार ले जाते हैं

Mon, 17 Jun 2024 11:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार एएम तुराज का कहना है कि गीतकारों को उनके काम का बराबर श्रेय नहीं मिल पाता है। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी'  के गाने भी तुराज ने लिखे हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali series Heeramandi Songwriter A M Turaz feels writer do not get credits as like stars
एएम तुराज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म हो, सीरीज हो या उनमें फिल्माए गए गाने, कलाकार मुख्य चेहरा बनकर दर्शकों के सामने आते हैं। आमतौर पर दर्शक भी सितारों तक ही रूबरू होते हैं। ऐसे दर्शक बहुत कम होते हैं, जो पर्दे के पीछे काम करने वालों के बारे में जानकारी जुटाएं। इसलिए अधिकांश मामलों में श्रेय भी सितारे लूट ले जाते हैं। हाल ही में गीतकार एएम तुराज ने इसे लेकर शिकायती लहजा जताया है।

विज्ञापन


हर शख्स को मिले बराबर पहचान
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार एएम तुराज का कहना है कि गीतकारों को उनके काम का बराबर श्रेय नहीं मिल पाता है। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी'  के गाने भी तुराज ने लिखे हैं। उनका मानना है कि नेटफ्लिक्स के इस शो में जुड़े हर शख्स को बराबर पहचान नहीं मिली है। तुराज ने कहा कि फिल्म, सीरीज या प्रोजेक्ट से उसके निर्देशक और राइटर भी समान रूप से जुड़े होते हैं। प्रोजेक्ट के गानों का क्रेडिट कंपोजर और सॉन्ग राइटर को मिलना चाहिए। लेकिन, सारा क्रेडिट एक्टर्स ले जाते हैं कि हमारी फिल्म हमारा गाना। 
विज्ञापन

Sharmajee Ki Beti: ताहिरा कश्यप के डेब्यू प्रोजेक्ट 'शर्माजी की बेटी' का एलान, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे होगा बेहतर कंटेंट का निर्माण?
'हीरामंडी' से पहले एएम तुराज ने भंसाली के साथ 'गुजारिश' (2010),  'बाजीराव मस्तानी' (2015) और 'पद्मावत' (2018) जैसी फिल्मों में भी काम किया है। तुराज के लिए यह मामला व्यक्तिगत पहचान से परे हैं। उनका कहना है, 'अगर क्रिएटर्स और राइटर्स को वो सम्मान नहीं मिलेगा, जो दूसरों को मिल रहा है तो फिर वे भविष्य में बेहतर कंटेंट का निर्माण कैसे करेंगे?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by A.m. Turaz (@amturazofficial)



Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी पर किच्चा सुदीप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मिलना चाहिए न्याय

फिल्म स्टार्स से है तुराज को शिकायत!
तुराज का कहना है कि कला आत्मविश्वास है। यह आत्मविश्वास तब आता है, जब आपको वह सम्मान मिलता है, जिसके आप हकदार हैं। हालांकि, यह सब कहते हुए उन्हें भंसाली से कोई शिकायत नहीं है। भंसाली के बारे में तुराज ने कहा, 'मैं जितने का हकदार हूं वो मुझे उससे कहीं ज्यादा सम्मान देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भी मेरा जिक्र किया। उन्होंने मुझे अपने पसंदीदा राइटर के रूप में बताया और इससे वे छोटे नहीं हो गए, बल्कि इसने उन्हें और बड़ा बना दिया। इसमें उनका बड़प्पन है।' तुराज के मुताबिक कलाकार फिल्म और शो का चेहरा होते हैं। ऐसे में जब वे किसी प्लेटफॉर्म पर होते हैं तो वे राइटर को क्रेडिट क्यों नहीं दे सकते?
Ram Charan: 'आरआरआर' की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे रामचरण, अभिनेता ने बताई इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed