फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kichcha Sudeep reacted to the arrest of Darshan Thoogudeepa said justice should be done

Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी पर किच्चा सुदीप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मिलना चाहिए न्याय

Mon, 17 Jun 2024 10:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 17 Jun 2024 10:57 AM IST
सार

कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप ने रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए। अभिनेता ने कहा कि सारा दोष इंडस्ट्री के सिर मढ़ा जा रहा है। इंडस्ट्री को भी न्याय की जरूरत है।
 

विज्ञापन
Kichcha Sudeep reacted to the arrest of Darshan Thoogudeepa said justice should be done
किच्चा सुदीप ने रेणुकास्वामी हत्याकांड में की न्याय की मांग - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa और @darshanthoogudeepashrinivas

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्याकांड ने मनोरंजन जगत को हिला के रख दिया है। इसमें कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी बेहद करीबी दोस्त अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा मुख्य आरोपी हैं। मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में चौंकाने वाले और भयावह चीजें सामने आ रही हैं। हाल ही में पुलिस टीम ने रेणुकास्वामी के अपहरण में उपयोग की गई कार को जब्त किया है। इस मामले में अभिनेता समेत 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने पीड़ित की पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


रेणुकास्वामी को मिलना चाहिए न्याय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में रेणुकास्वामी और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ वह पता है जो मीडिया हमें दिखा रही है, ऐसा लग रहा है कि मीडिया और पुलिस सच सामने लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसमें कोई शक नहीं है।’ अभिनेता ने आगे कहा, उस परिवार को न्याय मिलना चाहिए उस लड़की को न्याय मिलना चाहिए। रेणुकास्वामी, जिनकी मौत सड़क पर हुई वह न्याय के हकदार हैं। सबसे बढ़कर सभी को न्याय पर भरोसा होना चाहिए और इस मामले में न्याय मिलना चाहिए।’
विज्ञापन

Daniel Radcliffe Tony Award: डेनियल रेडक्लिफ ने जीता अपना पहला टोनी पुरस्कार, 'हैरी पॉटर' पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्री के लिए भी की न्याय की मांग
अभिनेता ने बिना दर्शन का नाम लिए कहा कि इस हत्याकांड ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम कर दिया है। अभिनेता ने कहा कि उनकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। माहौल ठीक नहीं लग रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को न्याय मिलना चाहिए। सारा दोष फिल्म इंडस्ट्री के सिर मढ़ा जा रहा है। इसे क्लिन चिट की जरूरत है। इसमें कई कलाकार शामिल हैं। सिनेमा सिर्फ एक या दो लोगों का नहीं है। अगर दोषी को सजा मिले तो फिल्म इंडस्ट्री को भी राहत मिलेगी।

क्या है मामला?
बता दें कि कन्नड़ अभिनेता और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य को  8 जून को चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर उसका अपहरण  कर लिया गया था और उसे प्रताड़ित कर मार दिया गया। अभिनेता पर आरोप है कि रेणुकास्वामी की हत्या के समय दर्शन वहां मौजूद थे। वहीं, अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। 
छोटी उम्र में बिजनेसवुमन बनीं 'कच्चा बादाम गर्ल'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed