फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Game changer actor Ram Charan did not came out of home after big success of Devara actor NTR and his film RRR

Ram Charan: 'आरआरआर' की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे रामचरण, अभिनेता ने बताई इसके पीछे की वजह

Mon, 17 Jun 2024 11:25 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:25 AM IST
सार

मशहूर अभिनेता रामचरण को देश-विदेश में कई लोग पसंद करते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उनकी फिल्म 'आरआरआर' की सफलता के बाद वह कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे। 

विज्ञापन
Game changer actor Ram Charan did not came out of home after big success of Devara actor NTR and his film RRR
रामचरण - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

'आरआरआर' फिल्म रामचरण के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म ने उन्हें ना सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी शोहरत दिलाई है। इस फिल्म के बाद दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार का कद एक मशहूर भारतीय अभिनेता के तौर पर उभरा है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस फिल्म की सफलता और अपने पिता की विरासत संभालने को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


रामचरण पर नहीं होता फिल्मों के प्रदर्शन का दबाव
रामचरण ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह 'आरआरआर' की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले थे। अभिनेता ने कहा कि वह फिल्मों की सफलता को लेकर ज्यादा दबाव नहीं लेते। 'आरआरआर' की सफलता से भी उनके मनोभाव में ज्यादा बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा," मेरी यह अच्छी या बुरी बात है कि मैं दबाव लेना नहीं जानता। सच बताऊं तो, जब कोई फिल्म अच्छी नहीं चलती तो भी मैं पार्टी करता हूं। मुझे याद है जब आरआरआर सफल हुई थी, तो उस दौरान एक हफ्ते के लिए मैं घर से बाहर नहीं निकला। मुझे काफी राहत महसूस हो रही थी, मैं तनावमुक्त हो कर परिवार के साथ समय बिता रहा था। दबाव के मामले में मेरे साथ विपरीत कहानी है।"
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा की गिरफ्तारी पर किच्चा सुदीप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मिलना चाहिए न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान पर ध्यान देने में रखते हैं विश्वास
रामचरण साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। उनके ऊपर अपने पिता की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का उन पर कोई दबाव महसूस होता है, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर सोचने की जगह वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, " मुझे नहीं पता मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं समझता हूं कि अभी मैं जो कर रहा हूं वो महत्वपूर्ण है। एक पिता, बेटे और भाई के तौर पर उस दिन जो मुझे सही लगता है, मैं वही करता हूं। इसतरह से अगर मैं एक-एक दिन सही करता रहूं तो अपने आप ही पूरे साल के लिए चीजें सही रहेंगी।"
Sharmajee Ki Beti: ताहिरा कश्यप के डेब्यू प्रोजेक्ट 'शर्माजी की बेटी' का एलान, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने
'गेम चेंजर' में आने वाले हैं नजर
बताते चलें कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन आदि कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा फिल्म के एक गाने 'नाटू-नाटू' को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। बात करें रामचरण के वर्क फ्रंट की तो वह इस वक्त अपनी आगामी राजनीतिक एक्शन ड्रामा 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शंकर कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। 
Kartik Aaryan: कार्तिक ने बताई'चंदू चैंपियन को करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानने की वजह, बोले- इसे याद रखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed