The Great Indian Kapil Show: पत्नी-गर्लफ्रेंड के साथ कपिल शो में पहुंचा फैन, सुनील शेट्टी और संजय दत्त हैरान
The Great Indian Kapil Show Promo: हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो का एक प्रोमो आया है। इसमें एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिसे देख शो में मेहमान बनकर आए एक्टर संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान हो जाते हैं।
विस्तार
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। शो में एक फैन अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नी दोनों को साथ लेकर पहुंचा, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। देखें वीडियो।
एक फैन ने किया अजीब कारनामा
आगामी एपिसोड के जारी हुए प्रोमो की शुरुआत दर्शक दीर्घा मे बैठे एक प्रशंसक से होती है। इस वीडियो में वो कहता है, 'मैं बहुत सारी फिल्में देखता हूं और मेरी असल जिंदगी में भी कुछ बहुत दिलचस्प हुआ है। आज मैं अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड, दोनों के साथ आया हूं।’ यह सुनकर कपिल के शो में मेहमान बनकर आए अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी हैरान हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये सुनते ही सुनील शेट्टी चौंककर उठ खड़े हुए और उस आदमी के लिए ताली बजाई। इसके बाद कपिल और दोनों अभिनेता उस आदमी की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
संजय-सुनील का दिखा अलग अंदाज
इतना होने पर संजय दत्त उस आदमी के पास गए और कहा, ‘ये आपने कैसे किया? हमें भी सीखा दीजिए।’ आगे वीडियो में वो आदमी कहता है कि आप बताइए कि इसमें कौन उसकी पत्नी है और कौन गर्लफ्रेंड। इसपर सुनील शेट्टी सही जवाब देते है और कहते हैं कि उन्हें ये इसलिए पता है, क्योंकि उन्होंने संजय दत्त के साथ काफी समय बिताया है।
यह खबर भी पढ़ें: Simratt Kaur Randhawa: कौन हैं सिमरत कौर? ‘द बंगाल फाइल्स’ में की दमदार एक्टिंग, ‘गदर 2’ में भी आई थीं नजर
शो के बारे में
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं।