फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samwad 2025: Snehil Dixit Mehra revealed how she got role in web series Apharan

Snehil Mehra: 'बीसी आंटी' को 'अपहरण' में कैसे मिला मौका? 17 सेकेंड के रोल ने पलट दी किस्मत, संवाद में बताया

Mon, 21 Apr 2025 11:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Apr 2025 11:30 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025: हाल ही में लखनऊ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अभिनेत्री, क्रिएटिव डायरेक्टर और इन्फ्लुएंसर स्नेहिल दीक्षित मेहरा  शामिल हुईं। सोशल मीडिया की दुनिया में वे 'बीसी आंटी' के नाम से लोकप्रिय हैं। जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Samwad 2025: Snehil Dixit Mehra revealed how she got role in web series Apharan
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदाकारी का हुनर दिखाने के लिए हमेशा बड़ी भूमिकाओं की जरूरत नहीं होती। कई बार चंद पल के सीन में भी कलाकार दर्शकों के बीच छा जाता है। ऐसा ही कुछ स्नेहिल मेहरा ने कर दिखाया। अभिनेत्री, क्रिएटिव डायरेक्टर, राइटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्नेहिल आज 'बीसी आंटी' के नाम से जानी जाती हैं। उन्हें यह नाम 'अपहरण' सीरीज में अपने किरदार की बदौलत मिला, जो महज 17 सेकेंड का था। सीरीज 'अपहरण' में स्नेहिल की एंट्री कैसे हुई? हाल ही में अमर उजाला संवाद में उन्होंने इसका खुलासा किया...

विज्ञापन

Samwad 2025: Snehil Dixit Mehra revealed how she got role in web series Apharan
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : अमर उजाला

18 साल किया फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम
स्नेहिल मेहरा ने बताया कि उन्होंने घर वालों की इच्छा के मुताबिक इंजीनियरिंग की। मगर, उनकी इच्छा पत्रकारिता की दुनिया में आने की थी। पत्रकारिता में तो नहीं गईं, लेकिन उन्होंने करीब 18 साल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम किया। स्नेहिल के मुताबिक, 'मैंने बहुत बड़े-बड़े चैनल और शोज पर काम किया। खूब लिखा। टेलीविजन राइटिंग में मेरी बहुत अच्छी पकड़ बन गई थी। मुझे पता चला मैं बहुत अच्छी स्टोरीटेलर हूं। फिर भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो आ रहे थे। एक सीरीज आई 'अपहरण', जिसमें मुझे मौका मिला।

Amit Sial Exclusive: 'मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता', संवाद में बचपन के संघर्ष को यादकर बोले अमित सियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्ट नहीं मिल रही थी तो स्नेहिल को मिला मौका
स्नेहिल ने बताया कि इस सीरीज के दौरान वे वहां क्रिएटिव डायरेक्टर थीं। आगे उन्होंने बताया, 'वहां हमें एक कास्टिंग नहीं मिल रही थी, जो एक लाइन बोल दे, 'एजी, गाली दे रहा है कोई'। उसके लिए मुझे चुना गया। वह मैंने बोली। मैंने उस मौके को हाथ से नहीं निकलने दिया। मैं 'अपहरण' की वजह से कैमरे के सामने आई। ऊपर वाले की कृपा रही कि ऐसा हुआ। इंटरनेट की जनता ने नाम दिया 'बीसी आंटी'। यह श्रेय उन दर्शकों को जाता है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मुझे देखा और सराहा। और आज इतने बड़े मंच पर मैं यहां बैठी हूं'।

Juhi Babbar: ‘रंगमंच सुनते ही झोला पकड़े गरीब इंसान की..’, जूही बब्बर ने संवाद में सुनाया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

Samwad 2025: Snehil Dixit Mehra revealed how she got role in web series Apharan
स्नेहिल दीक्षित मेहरा - फोटो : अमर उजाला

कुछ वक्त बाद बन जाएंगी 'बीसी अम्मा'
संवाद में स्नेहिल से पूछा गया कि महिलाओं को लगता है कि आंटी शब्द उन्हें किसी ने गलत बोल दिया। आपका तो हैंडल ही इस नाम से है। आपने कैसे किया ऐसा? इस पर स्नेहिल ने कहा, 'मैं उम्र के उसी पड़ाव पर हूं। मेरा टीनएज बेटा है। उसके दोस्त मुझे आंटी कहते हैं। कुछ वक्त बाद जब मेरे बाल पक जाएंगे तो शायद मेरा नाम बीसी अम्मा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed