Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samwad 2025: actress director Theatre artist Juhi Babbar Soni talks about Theatre at Amar Ujala Samwad event

Juhi Babbar: ‘रंगमंच सुनते ही झोला पकड़े गरीब इंसान की..’, जूही बब्बर ने संवाद में सुनाया दिलचस्प किस्सा

Sun, 20 Apr 2025 12:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

Juhi Babbar Soni at Samwad 2025: अभिनेत्री-निर्देशक और थिएटर कोच जूही बब्बर सोनी हाल ही में लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें रंगमंच को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन
Samwad 2025: actress director Theatre artist Juhi Babbar Soni talks about Theatre at Amar Ujala Samwad event
जूही बब्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर अदाकारा, निर्देशक और थिएटर आर्टिस्ट व कोच जूही बब्बर सोनी ने अमर उजाला के वैचारिक मंच संवाद में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर कई बातें साझा कीं। वे लंबे वक्त से रंगमंच की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी मां नादिरा बब्बर को अपना गुरू बताया और कहा कि थिएटर की समझ मां से मिली। जूही ने कहा कि रंगमंच की सूरत हम कलाकारों को ही बदलनी पड़ेगी। उन्होंने इसे लेकर एक किस्सा भी सुनाया।

विज्ञापन


Samwad 2025: डायलॉग सर के हिसाब से होगा या किरदार के? संवाद में दिव्य प्रकाश दुबे ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन
Trending Videos

Samwad 2025: actress director Theatre artist Juhi Babbar Soni talks about Theatre at Amar Ujala Samwad event
जूही बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम-@juuhithesoniibabbar

थिएटर करने वालों का फर्ज है कि...
जूही बब्बर से संवाद में पूछा गया, 'आप जिस पैशन को जीती हैं यानी थिएटर को वह चैलेंजिंग हो रहा है। जो लोग इस तरफ आना चाहते हैं, आप क्या कहेंगी'? इस पर जूही बब्बर सोनी ने कहा, जहां तक बात थिएटर के चैलेंजिंग होने की है तो यह बिल्कुल चैलेंजिंग है, लेकिन जो लोग थिएटर कर रहे हैं, यह उन्हीं का फर्ज बनता है कि कुछ करें। आप अपनी कला के लिए क्या कर सकते हैं कि उसकी वैल्यू बढ़े? चाहें वह लोगों की नजर में आर्ट के रूप में हो या कमर्शियल, मैं दोनों तरह से बात करूंगी। आज नापने का तरीका कमर्शियल ज्यादा हो गया है कि क्या ये चीज हिट है? तभी लोग उसके पीछे जाते हैं।

Nushrratt Bharuccha: नुसरत बोलीं- सोशल मीडिया प्रेशर पर बनेगी फिल्म, डिप्रेशन के चलते थैरेपी ले रहे सितारे

विज्ञापन

Samwad 2025: actress director Theatre artist Juhi Babbar Soni talks about Theatre at Amar Ujala Samwad event
जूही बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम-@juuhithesoniibabbar

'थिएटर की टीम ट्रेन से यात्रा करे..., जूही ने सुनाया किस्सा
जूही बब्बर ने आगे कहा, 'जैसे ही आप रंगमंच की बात करते हैं तो आप झोला पकड़े एक इंसान की छवि बनाते हैं। वह भी थिएटर है, लेकिन सिर्फ वही थिएटर नहीं है। मेरी मां ने थिएटर कंपनी शुरू की थी तो लोग उम्मीद करते थे कि पूरी कंपनी ट्रेन से यात्रा करे। मां से कह देते थे कि आपको फ्लाइट टिकट दे देंगे। बाकी सब ट्रेन से ट्रैवल कर लेंगे। बेटे के जन्म के बाद मैंने ब्रेक लिया था, लेकिन जब कमबैक किया तो तीस-चालीस साल बाद भी मुझसे वही उम्मीद की गई कि जूही जी आपके लिए एयर टिकट का इंतजाम कर देंगे, बाकी ट्रेन से आ जाएंगे। मैंने इससे साफ मना कर दिया'।

Amit Sial Exclusive: 'मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता', संवाद में बचपन के संघर्ष को यादकर बोले अमित सियाल

विज्ञापन

Samwad 2025: actress director Theatre artist Juhi Babbar Soni talks about Theatre at Amar Ujala Samwad event
जूही बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम-@juuhithesoniibabbar

गंजी-चप्पल पहनकर थिएटर आने वालों से जताई नाराजगी
संवाद में जूही से पूछा गया कि थिएटर के दौरान दर्शकों का फोन बज जाए तो आप थिएटर छोड़ने की धमकी दे देती हैं? इस पर जूही बब्बर ने कहा, 'मेरा फोकस प्रभावित करेंगे तो असर होता है। थिएटर एक्टर को नजर आता है कि मेरे दर्शक क्या कर रहे हैं। थिएटर और फिल्मों में अंतर है। आप बाहर के देशों में देखिए लोग सज-धज कर थिएटर देखने जाते हैं, क्योंकि वो लोग सम्मान करते हैं जावेद कला का। थिएटर का। मुझे नफरत है जब मैं देखती हूं कि लोग गंजी-चप्पल पहनकर नाटक देखने आ रहे हैं। शॉर्टस पहनकर आ गए। मेरा बस चले तो उन्हें बैठने ही न दूं कि जाइए पहले आप ढंग के कपड़े पहनकर आइए। आर्मी के कुछ रूल होते हैं। इसी तरह आप अगर रंगमंच देखने जा रहे हैं, किसी कलाकार को देखने-सुनने जा रहे हैं तो सलीके से जाइए'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed