मोस्ट वॉन्टेड मैन को मिली समय रैना-अपूर्वा मुखीजा की अटपटी सलाह, क्या श्रीकांत तिवारी मुश्किलों से पाएगा पार?
The Family Man 3 Viral Video: जल्द ही मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ ओटीटी पर रिलीज होगी। इस बार सीरीज में मनोज का किरदार श्रीकांत तिवारी स्पाई की बजाय मोस्ट वॉन्टेड हो गया है। ऐसे में समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और तन्मय भट्ट जैसे इंफ्लुएंसर श्रीकांत को बचने की सलाह दे रहे हैं। क्या इनकी सलाह काम करेगी, देखिए वायरल वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी महीने रिलीज होने वाली सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ के लीड कैरेक्टर श्रीकांत तिवारी की जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई दिखेगी। वह सीरीज में मोस्ट वॉन्टेड मैन बन चुका है। इस मुश्किल में समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और तन्मय भट्ट जैसे इंफ्लुएंसर श्रीकांत के मददगार बनने की कोशिश कर रहे हैं। क्या इनकी अटपटी सलाह श्रीकांत मानेगा? जानिए।
श्रीकांत को मिली अजीब किस्म की सलाह
मंगलवार को प्राइम वीडियो ने एक सटायर वीडियो शेयर किया है, इसमें श्रीकांत तिवारी की मुलाकात समय रैना, तन्मय भट्ट और अपूर्वा मुखीजा से होती है। सोशल मीडिया की इन हस्तियों और श्रीकांत के बीच हुई की बातचीत काफी मजेदार है। समय रैना, तन्मय भट्ट और अपूर्वा मुखीजा, श्रीकांत को बचने के कई तरीके बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर उसका सिर चकरा गया है। यह वीडियो काफी फनी है। एक-दूसरे पर ही जबरदस्त तंज सभी मिलकर कस रहे हैं।
श्रीकांत ने दिया करारा जवाब
वीडियो के आखिरी में श्रीकांत तिवारी समय रैना, तन्मय भट्ट और अपूर्वा मुखीजा को आइना दिखाता है। उनको उनकी कंट्रोवर्सी को याद दिलाता है। समय रैना को श्रीकांत का कहता है, तेरा शो तो पहले से बंद है। वहीं अपूर्वा को कहता है कि तुम्हारे बस फॉलोअर्स कम होंगे। लेकिन वह तो इस वक्त मोस्ट वॉन्टेड है। आखिरी में श्रीकांत तिवारी का अंदाज देखकर तन्मय उसको सैल्यूट करता हुआ नजर आता है।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: 'मैंने परिवार को चुना', 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर बोलीं निमरत कौर, जयदीप अहलावत ने जताया आभार
कब रिलीज होगी सीरीज
सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर से स्ट्रीम होगी। इस बार सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणी, अशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस सीरीज को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है। डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। निर्देशन की कमान राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने संभाली है।