फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaideep Ahlawat and Nimrat Kaur speak on being part of The Family Man Season 3

'मैंने परिवार को चुना', 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर बोलीं निमरत कौर, जयदीप अहलावत ने जताया आभार

Fri, 07 Nov 2025 06:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

The Family Man Season 3: 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सीरीज के कलाकार मौजूद रहे। आइए जानते हैं उन्होंने इस सीरीज का हिस्सा बनने पर क्या कहा है?

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat and Nimrat Kaur speak on being part of The Family Man Season 3
निमरत कौर, जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द फैमिली मैन' सीजन 3 इस महीने के अंत में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने को तैयार है। निर्माताओं ने शुक्रवार को शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में दर्शकों को इस सीजन की कहानी की एक झलक मिल गई है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सीरीज के कलाकार मौजूद रहे। इन कलाकारों ने सीरीज का हिस्सा बनने पर अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन

सीरीज का हिस्सा बनने पर बोले जयदीप अहलावत
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर जयदीप अहलावत ने कहा 'मैं राज और डीके का बहुत आभारी हूं। इस साल के शुरुआत में उन्होंने हमें 'पाताल लोक' में लिया और साल के आखिर में 'द फैमिली मैन' में। इसमें मनोज वाजपेयी भी हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

निमरत ने परिवार को चुना
'द फैमिली मैन' सीजन 3 का हिस्सा बनने पर निमरत कौर ने कहा 'कहा जाता है कि आप जन्म लेना नहीं चुन सकते। आप मरना नहीं चुन सकते। आप अपने परिवार को नहीं चुन सकते। लेकिन मैं कह सकती हूं कि मैंने अपना परिवार चुना है।'

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

जयदीप ने मनोज के पैर छुए
सोशल मीडिया पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल है। इसमें जयदीप अहलावत ने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिए। फिर मनोज ने उन्हें उठाकर गले लगा लिया। दोनों ने हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों ने हंसते हुए पोज दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


सीरीज की स्टारकास्ट
शो में प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग भी हैं। फैमिली मैन सीजन 3 का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को प्राइम वीडियो पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed