फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salmna Khan helps russian women given 8 lakh rupees she started weeping

Salman Khan: रूसी महिला की सलमान खान ने इस तरह की थी मदद, रो पड़ी थी क्रू मेंबर

Sun, 02 Mar 2025 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

Salman Khan: 'सनम तेरी कसम' के फिल्म निर्माताओं राधिका राव और विनय सप्रू ने बताया है कि सलमान खान ने रूस की एक महिला की इस तरह की मदद की वह रो पड़ीं।

विज्ञापन
Salmna Khan helps russian women given 8 lakh rupees she started weeping
राधिका राव विनय सप्रू सलमान - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

'सनम तेरी कसम' के निर्देशकों राधिका राव और विनय सप्रू ने सलमान खान की फिल्म 'लकी' से फिल्म निर्माता का करियर शुरू किया। दोनों ने कई इंटरव्यू में सलमान खान की खूब तारीफ की है। हाल ही में उन्होंने एमके टाक्स के साथ बातचीत में बताया कि सलमान ने एक क्रू मेंबर के प्रति ऐसा व्यवहार किया कि वह रो पड़ी।
विज्ञापन

सलमान को सेट पर डांटती थी महिला
विनय सप्रू ने 'लकी' में सलमान खान के साथ शूटिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे कॉस्ट्यूम कंटीन्यूटी में काम कर रही एक 65 साल की महिला की आंखों में आंसू आ गए थे, जब सुपरस्टार ने शूटिंग के बाद उसके लिए काफी बड़ी रकम छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि 'आधे से ज्यादा क्रू रूस के थे, बाकी आधे भारतीय थे। हमने सलमान के लिए एक खास ड्रेसवुमन नियुक्त करने के बारे में सोचा, जो उनके कपड़ों को संभालती थी। वह 65 साल की रूसी महिला थी, दिखने में मां जैसी स्वस्थ्य थी। वह सलमान को अक्सर सेट पर ही डांट दिया करती थी, इसके बदले सलमान खान एक बड़े एक्टर की तरह व्यवहार न करते हुए हंस दिया करते थे।'

"There was a 65-year-old Russian woman working in costume continuity. One day she had tears in her eyes & said, I received an envelope from Salman Khan. She then added, I won’t have to work for the next 3-4 years." - Vinay Sapru, Director of STK
by
u/Kaali_99 in
BollyBlindsNGossip

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान की मदद से रोने लगी महिला
राधिका और विनय ने आगे बताया कि 'एक दिन वह महिला आंखों में आंसू भर कर सेट पर आई और हमने उससे पूछा कि क्या हुआ? तो उसने कहा कि मुझे ये लिफाफा सलमान खान की तरफ से मिला है। वह इतना रो रही थी, उसने कहा कि शायद उसे 3-4 साल तक कुछ करना ही न पड़े। वह उनको शुक्रिया भी नहीं कह पाई। वह इंसान कुछ और ही लेवेल के हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ
 
विज्ञापन

Salmna Khan helps russian women given 8 lakh rupees she started weeping
सलमान खान - फोटो : ANI
सलमान खान ने महिला को दिए 8 लाख रुपये
फिल्म निर्माता ने बाद में बताया कि सलमान खान ने उस महिला को 10,000 डॉलर (लगभग 874705 रुपये) दिए। राधिका ने बताया कि सलमान खान ने महिला को अपने हाथ से लिफाफा नहीं दिया, बल्कि उन्होंने शूटिंग पूरी करके रूस छोड़ दिया और इसके बाद क्रू मेंबर को ये लिफाफा मिला।

यह खबर भी पढ़ें: Anusha Dandekar: डिब्बा कार्टेल के लिए अनुषा ने शिबानी अख्तर को सराहा, छोटी बहन पर गर्व महसूस कर रही हैं
 

सलमान खान की फिल्में
आपको बता दें कि सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज के लिए तैयार हैं। एआर मुरुगादॉस की तरफ से निर्देशित इस एक्शन ड्रामा में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed