फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Anusha Dandekar Proud On Sister Shibani Akhtar For Creating Web Series Dabba Cartel

Anusha Dandekar: डिब्बा कार्टेल के लिए अनुषा ने शिबानी अख्तर को सराहा, छोटी बहन पर गर्व महसूस कर रही हैं

Sun, 02 Mar 2025 05:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

इन दिनों वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है और उनकी पत्नी शिबानी इससे क्रिएटर के तौर पर जुड़ी हैं। हाल ही में शिबानी की बहन अनुषा ने इस सीरीज को बनाने के लिए उनकी खूब तारीफ की।

विज्ञापन
Anusha Dandekar Proud On Sister Shibani Akhtar For Creating Web Series Dabba Cartel
अनुषा और शिबानी अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushadandekar

विस्तार

वीजे और एक्ट्रे्स अनुषा दांडेकर, शिबानी अख्तर की बड़ी बहन हैं। वह अपनी बहन की नई एचीवमेंट्स से काफी खुश हैं। हाल ही में अनुषा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की और उसमें शिबानी अख्तर की बनाई वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ की खूब तारीफ की। 

विज्ञापन


अनुषा ने लिखा इमोशनल पोस्ट 
अनुषा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी हैं, जिसमें वह लिखती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करूं क्योंकि बहुत सारी फीलिंग्स मेरे मन में हैं। मुझे तुम्हारी बड़ी बहन होने पर प्राउड फील हो रहा है। तुम्हारी पूरी जर्नी मैंने देखी है। तुमने अपने काम से अलग पहचान बना ली है। ‘डिब्बा कार्टेल’ ऐसा प्रोजेक्ट है, जो पूरी दुनिया देखेगी और उसे पसंद भी करेगी।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Dabba Cartel Review: तीसरे डॉन से पहले देखिए फरहान अख्तर के ‘बच्चा डॉन’, गजराज और शबाना के कंधों पर टिकी सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना क्यों बनीं सीरीज का हिस्सा 
अनुषा ही शिबानी की तारीफ नहीं कर रही है। पिछले दिनों ‘डिब्बा कार्टेल’ के इवेंट में शबाना ने भी कहा था- ‘यह सीरीज और इसकी कास्टिंग पूरी तरह से घर का मामला है। शिबानी अख्तर ने इस वेब सीरीज को क्रिएट किया। उसने मुझे हुक्म दिया, एक्टिंग करने के लिए। मैं बहू को कैसे मना कर सकती थी और बेटा तो प्रोड्यूसर ही है।’

ये खबर भी पढ़ें:Shabana Azmi: अपने से आधी उम्र की इस एक्ट्रेस से शबाना आजमी ने मांगी माफी, जानिए क्या रहा कारण?

क्या है इस वेब सीरीज की स्टोरी 
'डिब्बा कार्टेल' की स्टोरी काफी हटकर है। इसमें कुछ महिलाएं एक ड्रग माफिया चला रही हैं, लेकिन आम लोग उन्हें सिर्फ टिफिन सर्विस देने वाली महिलाएं समझते हैं। वेब सीरीज में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद और निमिषा सजयन जैसी एक्ट्रेस ने उम्दा काम किया है। खासकर यह वेब सीरीज पूरी तरह से शबाना आजमी के कंधों पर टिकी हुई है, उन्होंनें सीरीज में कमाल का अभिनय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed