फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu completed 15 years in film industry honoured

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख यूजर्स ने की तारीफ

Sun, 02 Mar 2025 04:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 02 Mar 2025 04:50 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभू ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसकी फोटोज सोशल मीडिय पर साझा की हैं। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu completed 15 years in film industry honoured
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhu

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्मी दुनिया में15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम में सामंथा रुथ प्रभ को सम्मानित किया गया। यह लम्हा प्यार, पुरानी यादों और प्रशंसकों के उत्साह से भरा हुआ था। सामंथा ने इस बीच बेहतरीन साड़ी पहनी हुई थी। जब उन्होंने अवॉर्ड हासिल किया तब वह उत्साहित लग रही थीं।
विज्ञापन

सामंथा को अवॉर्ड
सामंथा के फिल्मी दुनिया में 15 साल पूरे होने पर उन्हें 'एमसीआर ग्रुप ऑफ कंपनीज' की तरफ से सम्मानित किया गया। सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, इसमें उन्होंने लिखा कि '15 साल। महान। सौभाग्यपूर्ण। प्यारे। बहुत कुछ आना बाकी है। धन्यवाद चेन्नई। सम्मान के लिए शुक्रिया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



यह खबर भी पढ़ें: Oscars 2025 Nomination List: ‘ऑस्कर अवॉर्ड 2025’ शुरू होने में बचे बस चंद घंटे, देखिए नॉमिनेशन लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण धवन के साथ किया काम
सामंथा ने अवॉर्ड की जगह से साड़ी में अपनी कई फोचो शेयर की हैं। सामंथा ने अपने लुक को गोल्डन साड़ी और गहनों से पूरा किया था। सामंथा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आई थीं। उनके साथ वरुण धवन ने काम किया है। सामंथा ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'ये माया चेसावे' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में सर्वश्रेठ डेब्यू अभिनेत्री के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

यह खबर भी पढ़ें: Soha Ali Khan: बच्चों के साथ मिलकर सोहा ने किया ये काम, वीडियो देख यूजर कर रहे तारीफ
 
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu completed 15 years in film industry honoured
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल तेलुगू में मिल चुका है अवॉर्ड
उन्हें साल 2012 में 'नीथाने एन पोनवसंथम' तमिल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। इसके साथ इसी साल में उन्हें तेलुगू फिल्म 'ईगा' में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दीं। उन्होंने अत्तरीनतिकी दरेदी (2013), कत्थी (2024), थेरी (2016), 24 (2016), मेरसल (2017) साल 2012 में सामंथा हिंदी फिल्म 'एक दीवाना था' में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed