फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan thinks about Shifting to panvel farmhouse after firing incident according to media reports

Salman Khan: गोलीबारी के बाद पनवेल फार्म हाउस शिफ्ट होंगे सलमान खान! क्या सुरक्षा है कारण?

Mon, 22 Apr 2024 07:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

सलमान खान गोलीबारी की घटना के बाद पनवेल फार्म हाउस शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता अपनी दुबई यात्रा से लौटे हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan thinks about Shifting to panvel farmhouse after firing incident according to media reports
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के बाद दावा किया जा रहा है कि अब अभिनेता अपने पनवेल फार्महाउस में स्थायी रूप से जाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। बता दें कि रविवार 14 अप्रैल को अभिनेता के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना ने ना सिर्फ सलमान खान बल्कि पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला के रख दिया है।

विज्ञापन


पनवेल होंगे शिफ्ट!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने कहा है कि अभिनेता स्थायी तौर पर पनवेल के फार्म हाउस में शिफ्ट हो सकते हैं। अभिनेता के दोस्त ने एक मीडिया पोर्टल से कहा, ‘भाई वैसे भी अपना ज्यादातर समय फार्म हाउस पर बिताते हैं। सलमान वहां रहना पसंद करते हैं। वह लोकेशन उनके 'बिग बॉस' के लोकेशन के भी करीब है। शहर में उनकी सुरक्षा खतरे में हैं। इसलिए, अभिनेता अपने फार्महाउस पर जाने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं’। हालांकि, इसपर सलमान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन

Mithun Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभिनेता के घर की बढ़ी सुरक्षा

घटना के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता को पहले से ही महाराष्ट्र पुलिस ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे खुद सलमान खान से मिलने उनके घर पहुंचे थे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।

 

गोलीबारी के बाद भी बेफिक्र हैं सलमान

गोलीबारी के बाद भी सलमान खान बिल्कुल बेफिक्र दिख रहे हैं। हाल ही में, वो दुबई भी गए थे, वहां से एक बड़े कार्यक्रम के बाद अभिनेता वापस भारत लौट आए हैं। सलमान के पिता पटकथा लेखक सलीम खान ने कहा कि यह हमला केवल पब्लिसिटी के लिए किया गया था।

 

सलमान खान के आगामी कार्य

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म को लेकर घोषणा की है। वह ‘एआर मुरुगदास’ की फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। उम्मीद है कि फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज किया जाएगा।
Amar Singh Chamkila: अमरजोत की बड़ी बहन ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चमकीला ने छुपाई थी अपनी पहली शादी की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed