{"_id":"662666db05efb75803056ceb","slug":"mithun-chakraborty-received-padma-bhushan-award-by-president-draupadi-murmu-read-details-here-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Padma Bhushan: मिथुन चक्रवर्ती- उषा उत्थुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Padma Bhushan: मिथुन चक्रवर्ती- उषा उत्थुप को पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Mon, 22 Apr 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:03 PM IST
सार
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में उन्हें सोमवार को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप पद्म भूषण से सम्मानित
- फोटो : एक्स
विस्तार
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सोमवार (22 अप्रैल) को राष्ट्रपति भवन में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, भारतीय पॉप क्वीन के रूप में प्रसिद्ध गायिका उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। गायिका को उनकी बेजोड़ आवाज और विविध रेपर्टवार के लिए जाना जाता है।
Amar Singh Chamkila: अमरजोत की बड़ी बहन ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- चमकीला ने छुपाई थी अपनी पहली शादी की बात
इस फिल्म से की थी शुरुआत
मिथुन हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘मृगया’ से की थी। मृणाल सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से ही वे लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे थे। साल 1976 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Kalki 2898 AD: डी-एजिंग का जलवा, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी की तर्ज पर अश्विन ने तैयार किया बिग बी का जवां लुक
इस फिल्म से बॉलीवुड में रखा कदम
साल 1976 में ही उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम दो अंजाने था। दुलाल गुहा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद मिथुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शानदर फिल्मों में काम किया। डिस्को डांसर, प्यार झुकता नहीं, फूल और अंगार, दलाल, प्रेम प्रतिज्ञा, जंग और चांडाल जैसी फिल्मों से उन्होंने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की।
The Fall Guy: स्टंट से भरपूर द फॉल गाई के प्रीमियर में दिखा रयान-एमिली का जलवा, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म