फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan shares video on social media and saying thanks to fans on eid

Salman Khan: हमले के बाद पहली बार घर की बालकनी पर नजर आए सलमान, बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से सबको कहा ईद मुबारक

Mon, 31 Mar 2025 06:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 31 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।

विज्ञापन
Salman khan shares video on social media and saying thanks to fans on eid
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

विस्तार

14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी हुई थी। अब इस हमले के लगभग एक साल बाद सलमान खान अपने अपार्टमेंट की उसी बालकनी पर नजर आए, जहां से उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। ईद के खास मौके पर सलमान अपनी इस एडवांस्ड और बुलेटप्रूफ बालकनी पर नजर आए। मोटे कांच के भीतर से सलमान ने घर के बाहर मौजूद अपने फैंस को दुआ सलाम किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन


सफेद कुर्ते में सलमान ने दी फैंस को बधाई
ईद के मौके पर सलमान खान के घर के बाहर बहुत देर से दर्शकों की भीड़ जमा थी। सलमान ने जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें उनके अलावा उनके भांजा और भांजी, आहिल और आयत भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी दिखाई दिए। वीडियो में भाईजान सफेद रंग का कुर्ता पहने दिखे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: TV Celebs Celebrates Eid: टीवी सितारों ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, साझा की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


भाईजान की ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में 
30 मार्च को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। पहले दिन इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को फैंस द्वारा मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। एक ओर भाईजान के अभिनय को फैंस द्वारा दमदार बताया जा रहा है और इसकी कहानी और क्लाईमेक्स की खूब तारीफें हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को आलोचना का भी सामना करना पड़ा रहा है। रिलीज से पहले फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसे कई साइटों से हटवाया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan Movies: सिकंदर से पहले सलमान की इन फिल्मों ने भी किया निराश, कहानी से लेकर एक्टिंग सबकी हुई आलोचना

फिल्म के स्टारकास्ट
इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed