फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Security Breached Isha Chabria says she knock the doors claims Salman Khan invited her

Salman Khan: 'सलमान ने मुझे बुलाया.. उन्हें जानती हूं', घर में घुसने वाली महिला का दावा; खान परिवार ने नकारा

Thu, 22 May 2025 11:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 May 2025 11:05 PM IST
सार

Salman Khan Security Breaches: सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि वह सलमान खान को जानती है। सलमान ने उसे बुलाया था। हालांकि सलमान के परिवार ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
Salman Khan Security Breached Isha Chabria says she knock the doors claims Salman Khan invited her
सलमान खान - फोटो : एक्स- सलमान

विस्तार

Salman Khan Security Breaches: गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया था। 36 साल की इस महिला का नाम ईशा छाबड़ा है, जो बुधवार देर रात को सलमान खान के गैलैक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुस गई थी। पुलिस के मुताबिक ये महिला लिफ्ट से सलमान खान के फ्लैट तक पहुंची और वहां पहुंच कर उनके फ्लैट का दरवाजा भी खटखटाया।
विज्ञापन

सलमान खान को जानने का किया दावा
इंडिया टुडे को जानकारी देते हुए एक पुलिस सूत्र ने कहा महिला का दावा है कि सलमान खान ने उन्हें बुलाया था और वह उन्हें 6 महीने से जानती हैं। हालांकि, सलमान के परिवार ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पर किया केस
इससे पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इस शख्स को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद 21 मई की रात को महिला ने सलमान खान के फ्लैट में घुसने की कोशिश की। गुरुवार को सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़े: Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

Salman Khan Security Breached Isha Chabria says she knock the doors claims Salman Khan invited her
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

मंगलवार को युवक ने की घर में घुसने की कोशिश
मंगलवार 20 मई को एक शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। बताया जाता है कि यह शख्स कार में पीछे छिपकर सलमान खान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब रहा। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पकड़े गए युवक का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। उसका ताल्लुक छत्तीसगढ़ से है। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था।
 

सलमान के फ्लैट तक पहुंची महिला
इस मामले के एक दिन बाद ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने सलमान खान के फ्लैट में घुसने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक महिला रात 3:30 बजे सलमान के फ्लैट तक पहुंच गई थी। हालांकि गार्डों ने उसे भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गुरुवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed