फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan release Sikandar song Hum Aapke Bina increasing Excitement for the Film Release

Hum Apke Bina: रिलीज हुआ 'सिकंदर' का नया गाना 'हम आपके बिना', फिल्म रिलीज की बढ़ा रहा बेचैनी

Fri, 28 Mar 2025 05:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Mar 2025 05:20 PM IST
सार

Sikandar New Song: 'सिकंदर' फिल्म का नया गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस गाने को किसने गाया है और इसमें क्या खास है? आइए इस खबर में जानते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan release Sikandar song Hum Aapke Bina increasing Excitement for the Film Release
सिकंदर - फोटो : फोटो- यूट्यूब

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में फिल्म का नया गाना 'हम आपके बिना' रिलीज हुआ है। गाना काफी एमोशनल है। गाने की धुन बहुत अच्छी है। इस गाने को समीर अंजान ने लिखा है तो वहीं अरिजीत सिंह ने इसे अपनी जादुई आवाज दी है।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन

सलमान खान ने पोस्ट किया गाना
सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर किया है। उन्होंने गाना शेयर करते हुए लिखा 'हम आपके बिना गाना आ चुका है। सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' सलमान खान ने पोस्ट में रश्मिका मंदाना, ए आर मुरुगदास और साजिद नाडियाडवाला को टैग किया है। इससे पहले सिकंदर के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना 'जोहरा जबीन', दूसरा गाना 'बम बम भोले' और तीसरा गाना 'सिकंदर नाचे'। फिल्म की रिलीज से पहले हर गाने ने धूम मचाई है।
Sikandar: 'सिकंदर' से सलमान ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक हो चुकी इतने करोड़ की एडवांस बुकिंग
 
विज्ञापन

Salman Khan release Sikandar song Hum Aapke Bina increasing Excitement for the Film Release
सिकंदर - फोटो : फोटो- यूट्यूब
खास है 'सिकंदर' का नया गाना
उम्मीद है कि 'सिकंदर' के नए गाने 'हम आपके बिना' को दर्शकों का प्यार मिलेगा। गाने की धुन फिल्म की गहराई के साथ मिलाती है। अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया ये गाना सिकंदर के जुड़ाव पैदा करता हुआ लगता है। ये गाना फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। गाने में सलमान और रश्मिका की अच्छी कमेस्ट्री नजर आ रही है।
Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान
 
विज्ञापन

Salman Khan release Sikandar song Hum Aapke Bina increasing Excitement for the Film Release
रश्मिका मंदाना - फोटो : फोटो- यूट्यूब
'सिकंदर' के बारे में 
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' खास होने वाली है। फिल्म में सलमान खान डबल रोल अदा करते हुए नजर आएंगे, पहला सिकंदर का और दूसरा संजय राजकोट का। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल हैं। सत्यराज मंत्री प्रधान का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी भी हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed