फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Krrish franchise announce Krrish 4 rakesh roshan Hrithik Roshan Koi Mil Gaya Krrish Krrish 3

Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान

Fri, 28 Mar 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

Krrish 4 Film: कृष फ्रेंचाइजी ने 'कृष 4' फिल्म क एलान कर दिया है। इस खबर में हम जानेंगे कि इस फ्रेंचाइजी ने फिल्म के अलावा और किस क्षेत्र में काम किया है। 

विज्ञापन
Krrish franchise announce Krrish 4 rakesh roshan Hrithik Roshan Koi Mil Gaya Krrish Krrish 3
कृष फ्रेंचाइजी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

'कृष 4' फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता ऋतिक रोशन कर रहे हैं। इससे पहले कृष फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन राकेश रोशन कर रहे थे। 'कृष 4' कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी ने 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' बनाई। इस खबर में आज हम जानेंगे कि क्या है कृष फ्रेंचाइजी और इसने अब तक कितनी फिल्में बनाई हैं? 
विज्ञापन

क्या है कृष फ्रेंचाइजी?
'कृष फ्रेंचाइजी' फिल्मों, टेलीविजन श्रृंखला, कॉमिक्स और वीडियो गेम की एक मीडिया फ्रैंचाइजी है। इसे अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन ने बनाया है। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का निर्देशन और लेखन राकेश रोशन ने ही किया है। इस श्रंखला की तीनों फिल्मों 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'कृष 3' में राकेश के बेटे ऋतिक रोशन ने अहम किरदार अदा किया है। साल 2013 में 'कृष' फिल्म श्रृंखला पर आधारित एक एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला, बनाई गई। इसका नाम 'किड कृष' था। ये 'कार्टून नेटवर्क इंडिया' पर प्रसारित हुई। इसने 'जे बोले तो जादू' नाम की एनिमेटेड श्रृंखला भी बनाई। इसे निकलोडियन (भारत) पर प्रसारित किया गया। इसने 'कृष: मेनास ऑफ द मंकी मैन' कॉमिक्स जारी की। इस फ्रेंचाइजी ने 'कृष: द गेम कृष 3' गेम भी जारी किया।
Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर! अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Krrish franchise announce Krrish 4 rakesh roshan Hrithik Roshan Koi Mil Gaya Krrish Krrish 3
कोई मिल गया - फोटो : इंस्टाग्राम:Zee5
कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म
कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'कोई मिल गया' थी। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने अहम रोल अदा किया था। फिल्म में रेखा भी थीं। फिल्म में ऋतिक रोशन (रोहित मेहरा) कम बुद्धि का लड़का होता है। एक दिन उसकी मुलाकात एलियन से होती है। वह उसको शक्तियां दे देता है। यह फिल्म काफी कामयाब रही थी। फिल्म का बजट 35 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 85.3 करोड़ रुपयों की कमाई की थी।
Ground Zero: जारी हुआ 'ग्राउंड जीरो' का टीजर, प्रधानमंत्री को दी गई धमकी; कमांडर बने इमरान हाशमी
 
विज्ञापन

Krrish franchise announce Krrish 4 rakesh roshan Hrithik Roshan Koi Mil Gaya Krrish Krrish 3
फिल्म 'कृष' - फोटो : सोशल मीडिया
कृष फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म
इस फ्रेंचाइजी ने दूसरी फिल्म 'कृष' बनाई। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और रेखा के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म को 'कोई मिल गया' से जोड़ा गया। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह से थी कि ऋतिक रोशन (रोहित मेहरा) को एक बेटा होता है। बेटे के पास अद्भुत शक्तियां होती हैं। वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल अपने पिता और प्रेमिका को बचाने में करता है। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही थी। फिल्म का बजट 40 करोड़ था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Krrish franchise announce Krrish 4 rakesh roshan Hrithik Roshan Koi Mil Gaya Krrish Krrish 3
फिल्म 'कृष 3' - फोटो : यूट्यूब @टी-सीरीज
कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म
कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'कृष 3' थी। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के अलावा विवेक ओबेरॉय थे। फिल्म में दिखाया गया है कि विवेक ओबेरॉय (काल) एक वायरस के जरिए पूरी दुनिया में तबाही लाना चाहता है लेकिन कृष (ऋतिक रोशन) और उनके पिता मिलकर इसे नाकाम कर देते हैं। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही थी। फिल्म का बजट 95 करोड़ था लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 393 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed