माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने पहुंचे सलमान, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों ने की शिरकत
Salim-Salma Khan Wedding Anniversary: सलमान खान के घर में सोमवार को जश्न का माहौल नजर आया। सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान की शादी की सालगिरह का मौका था जहां खान परिवार सेलेब्रेट करता दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान भी पहुंचे
माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने के लिए दबंग खान भी यहां पर नजर आए। सलमान अपनी सिक्योरिटी के साथ सोहेल के घर पहुंचे और पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।
View this post on Instagram
बॉडीगार्ड शेरा का भी दिखा स्वैग
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी खान परिवार के इस जश्न में अपने परिवार के साथ पहुंचे। शेरा के साथ उनका बेटा नजर आया। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। इस मौके पर सलमान की बहन अलविरा और उनकी दूसरी मां हेलेन भी नजर आए। इसके अलावा इंडस्ट्री के कई सितारे भी खान परिवार के इस खास दिन को सेलेब्रेट करने के लिए पहुंचे।
खान परिवार के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी जश्न का हिस्सा बने।