{"_id":"69b6e14b549b90e98001ab6f","slug":"salman-khan-crying-in-jaan-e-mann-song-says-farah-khan-she-was-also-crying-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जान-ए-मन' के इस गाने में फूट-फूटकर रोए थे सलमान खान, फराह खान ने बताया- मेरा दिल तब टूट गया जब...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'जान-ए-मन' के इस गाने में फूट-फूटकर रोए थे सलमान खान, फराह खान ने बताया- मेरा दिल तब टूट गया जब...
Sun, 15 Mar 2026 10:11 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:11 PM IST
सार
Farah Khan On Salman Khan: फराह खान ने फिल्म 'जान-ए-मन' के बारे में अहम बात बताई है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान के बारे में यह बात मशहूर है कि वह जब स्क्रीन पर रोते हैं तो दर्शकों को भी भावुक कर देते हैं। फिल्म 'जान-ए-मन' के गाने 'सौ दर्द हैं' में उन्होंने ऐसी ही परफॉर्मेंस दी थी, जिसे देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए थे। फराह खान ने हाल ही में इस गाने को फिल्माने के बारे में बताया है।
विज्ञापन
सलमान से फराह का रिश्ता
फराह ने बताया कि बचपन से ही सलमान के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा है। हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर भी सलमान आए थे। फिल्ममेकर ने आगे कहा कि सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर व्यंग्यात्मक है। वह बहुत मजेदार इंसान हैं। फिल्म 'जान-ए-मन' में उनका किरदार थोड़ा व्यंग्यात्मक था, वहीं असल जिंदगी में वह बहुत ही नरम दिल इंसान हैं।

फराह खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
सच में रोए थे सलमान खान
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में 'जान-ए-मन' के बारे में फराह खान ने कहा, 'इस फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं और जिस तरह से उन्हें फिल्माया गया है, वह भी कमाल है। सलमान ब्रुकलिन ब्रिज पर जिस तरह रोए थे, वह असल में उसी तरह रोए थे। मुझे नहीं पता कि उस समय उनकी जिंदगी में क्या चल रहा था, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने सलमान को अपने दर्द को महसूस करते देखा। वह जिस तरह खड़े होकर रोए, उन्होंने आंखों में ग्लिसरीन या कुछ और नहीं लगाया था। वह बस वहीं फूट-फूटकर रो पड़े और वह एक जादू जैसा था। जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो मैं भी फूट-फूटकर रोई।'

फिल्म के गाने हैं मशहूर
2006 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जान-ए-मन' का निर्देशन शिरीष कुंदर ने किया था और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन' से हुआ। फिल्म के गाने 'जाने के जाने ना', 'सौ दर्द है' और 'हमको मालूम है' जैसे गाने काफी मशहूर हुए।