Salman Khan: ईद पर सलमान खान के घर के बाहर फैंस का भारी जमावड़ा, भीड़ काबू करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ईद पर अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान की एक झलक पाने और उन्हें मुबारकबाद देने के लिए हजारों की संख्या में उनके फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जमा हुए, जहां भीड़ बेकाबू हो गई।
विस्तार
आखिरकार ईद आ गई है और बॉलीवुड प्रशंसक मुंबई में अपने पसंदीदा सुपरस्टार के घरों पर उमड़ पड़े हैं। गुरुवार को फैंस ईद के अवसर पर अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर उमड़ पड़े। अब सलमान के घर के बाहर का वीडियो सामने आया है। सलमान के फैंस बांद्रा में उनके घर के बाहर भारी संख्या में जमा हुए, जिस वजह से यातायात बाधित हुआ। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।
भीड़ पर लाठीचार्ज
विभिन्न शहरों से आए सलमान खान के प्रशंसक ईद की शुभकामनाएं देने के लिए उनके मुंबई आवास पर कतार में खड़े थे। उन्हें देखने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े फैंस की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिकारियों को व्यापक सुरक्षा के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।
Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा के लिए हीरोइन मिलना मुश्किल, मराठी सिनेमा की इस अभिनेत्री पर टिकी नजर
फैंस ने मचाया शोर
बांद्रा से सामने आए वीडियो में एक पुलिसवालों को लोगों पर लाठियों से हमला करते हुए देखा गया जो घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे। अफरा-तफरी के बीच कुछ लोग लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि, पुलिस ने भीड़ पर काबू पाते हुए यातायात के लिए रास्ता खुलवाया। ईद पर सलमान पहले ही अपनी फैंस को खास तोहफा दे चुके है, जो है उनकी अगली फिल्म की घोषणा।
Bollywood Films: 'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले भी बनी थी एक ही नाम पर फिल्में, बड़े सितारों ने किया था काम
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान अपने फैन्स के लिए ईद को खास बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इससे पहले आज सलमान ने अपनी नई फिल्म सिकंदर की घोषणा की, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म के शीर्षक का खुलासा करते हुए सलमान ने लिखा, 'इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो। सभी को ईद मुबारक।' इस अपडेट के साथ सलमान ने एक बार फिर फैंस को ईद का बेहतरीन तोहफा दिया है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा समर्थित और मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kapil Sharma: अब अंताक्षरी शो के होस्ट बनेंगे कपिल शर्मा, कॉमेडी फीकी पड़ते ही दूसरे विकल्पों पर विचार