RamaChandraya Mangalam: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सलार निर्माताओं ने मनाया जश्न, 'रामचंद्राय मंगलम' गाना रिलीज
होम्बले फिल्म्स ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले 'रामचंद्राय मंगलम' गाना दर्शकों के सामने पेश किया है, जिसमे रामलला और राम मंदिर की झलक दिखाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'रामचन्द्राय मंगलम' गाना जारी
होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन ने अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'रामचन्द्राय मंगलम' गाना जारी किया है। सलार मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर एकता और सद्भाव की भावना का जश्न मनाया है। प्रोडक्शन हाउस की टीम के सदस्यों ने इस विशेष दिन के लिए यह गाना बनाया है, जो अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए है। वीडियो में होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन की टीम को पूरी भक्ति के साथ उत्साह से सराबोर देखा जा सकता है।
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ram Bhajan: 'जय श्रीराम' भजन की पीएम मोदी ने की तारीफ, गायक उदित नारायण ने व्यक्त किया आभार
एकता और सद्भाव की भावना का मनाया जश्न
फिल्म निर्माताओं ने गाना साझा करते हुए लिखा, 'भारत का एक ऐतिहासिक अध्याय सामने आया है। 22 जनवरी यानी कल पूरा देश एकजुट होकर जश्न मनाएगा। अयोध्या में राममंदिर का उद्घाटन हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमाण है। आइए एक साथ आएं और एक राष्ट्र के रूप में एकता और सद्भाव की भावना का जश्न मनाएं। अपने अतीत की सांस्कृतिक समृद्धि को अपनाते हुए, आइए जम्बूद्वीप की साझा विरासत का आनंद लें, जहां भगवान राम ने निवास किया था।'
ये साउथ सितारे होंगे शामिल
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। सितारों की गेस्ट लिस्ट में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला, चिरंजीवी, ऋषभ शेट्टी, अर्जुन सरजा, प्रभास, धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत जैसे दिग्गज शामिल हैं। राम मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष को भी चेन्नई के हवाई अड्डे पर पहुंचते देखा गया है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सितारों का अयोध्या पहुंचना शुरू, रजनीकांत और धनुष भी हुए रवाना