फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PM Narendra Modi Praised Jai Shree Ram Bhajan Udit Narayan Alka Yagnik Created by Shamir Tandon

Ram Bhajan: 'जय श्रीराम' भजन की पीएम मोदी ने की तारीफ, गायक उदित नारायण ने व्यक्त किया आभार

Sun, 21 Jan 2024 06:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Jan 2024 06:16 PM IST
सार

पीएम मोदी से मिली प्रशंसा के बाद कंपोजर शमीर टंडन ने गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, "हमने इस प्रोजेक्ट में अपना दिल लगा दिया। पीएम मोदी का प्यार कुछ ऐसा है, जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे।"

विज्ञापन
PM Narendra Modi Praised Jai Shree Ram Bhajan Udit Narayan Alka Yagnik Created by Shamir Tandon
शमीर टंडन, उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले उदित नारायण और अलका याग्निक के साथ शमीर टंडन की भक्ति रचना की जमकर सराहना की है। इस संगीत कृति को 22 जनवरी को राम मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री की आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा किया गया है।

विज्ञापन

Deepika Padukone: फाइटर से पहले दीपिका की इन फिल्मों ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, बैक टू बैक दिए कई ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

PM Narendra Modi Praised Jai Shree Ram Bhajan Udit Narayan Alka Yagnik Created by Shamir Tandon
शमीर टंडन, अलका याग्निक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शमीर टंडन ने कही यह बात

पीएम मोदी से मिली प्रशंसा के बाद कंपोजर शमीर टंडन ने गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, "हमने इस प्रोजेक्ट में अपना दिल लगा दिया। पीएम मोदी का प्यार कुछ ऐसा है, जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे। भगवान राम ने हमें भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस संयोजन के लिए मैं उदित नारायण और अलका याग्निक का बहुत आभारी हूं। हमें उम्मीद है कि यह गीत श्रोताओं के दिलों में गूंजते हुए हर घर में एक शाश्वत उपस्थिति बनाएगा।"

विज्ञापन

उदित नारायण ने जताई खुशी

गायक उदित नारायण और अलका याग्निक ने भी इस सम्मान पर अपनी खुशी साझा की। उदित ने कहा, "रिकॉर्डिंग के दौरान हमने इस गाने में दिलों को लुभाने की क्षमता महसूस की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई गानों की रिलीज के बीच हमें यह अनुमान था कि हमारा गाना श्रोताओं और भक्तों को सबसे ज्यादा पसंद आएगा।" पीएम मोदी द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में लिखा जाना हम सभी के लिए एक बेहद सम्मानजनक क्षण है। मैं इस भाव से बहुत प्रभावित हूं।''

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे कई सितारे

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों, खिलाड़ियों, राजनेताओं और अन्य वीआईपी के शामिल होने की उम्मीद है। रजनीकांत, धनुष, चिरंजीवी, राम चरण, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कंगना रणौत, जैकी श्रॉफ, अनुष्का शर्मा समेत कई अन्य सितारों को निमंत्रण मिला है।
Maidaan: ओटीटी नहीं सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैदान, आमने सामने होंगे अजय देवगन-कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed