फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Actor prakash raj reacts on pawan kalyan comment says dont impose your hindi language on us

Prakash Raj: अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए…, प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर किया तीखा हमला

Sat, 15 Mar 2025 04:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Mar 2025 04:26 PM IST
सार

Prakash Raj:  अभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को पवन कल्याण के हिंदी पर दिए बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट करते पवन कल्याण पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
South Actor prakash raj reacts on pawan kalyan comment says dont impose your hindi language on us
पवन कल्याण-प्रकाश राज - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से हिंदी भाषा को लेकर दक्षिण भारत में मतभेद देखने को मिल रहा है। अब अभिनेता प्रकाश राज ने हिंदी भाषा पर हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पवन कल्याण पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन


प्रकाश राज ने क्या प्रतिक्रिया दी?
अभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पवन कल्याण की आलोचना की और उन पर दूसरों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया। अपने पोस्ट में प्रकाश ने लिखा, "अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए। यह किसी दूसरी भाषा से नफरत करने के बारे में नहीं है; यह हमारी मातृभाषा और हमारी सांस्कृतिक पहचान को आत्मसम्मान के साथ बचाने के बारे में है। कोई, कृपया पवन कल्याण को यह समझाए गारू।"

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी के समर्थन में बोले पवन कल्याण
प्रकाश राज की यह प्रतिक्रिया पवन कल्याण के हाल ही में काकीनाडा के पीथमपुरम में जन सेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह में दिए गए भाषण के जवाब में आई है। पवन कल्याण ने राज्य में हिंदी थोपने के संबंध में तमिलनाडु के राजनेताओं की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने बताया कि ये नेता हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन वह वित्तीय लाभ के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ लोग संस्कृत की आलोचना क्यों करते हैं। तमिलनाडु के राजनेता हिंदी का विरोध क्यों करते हैं जबकि वित्तीय लाभ के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं? वो बॉलीवुड से पैसा चाहते हैं लेकिन हिंदी को स्वीकार करने से इनकार करते हैं। यह किस तरह का तर्क है?" 


प्रकाश राज का वर्क फ्रंट
अभिनेता प्रकाश राज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘दलपति’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों में ‘रेट्रो’, ‘वीरा धीरा सूरन’, ‘ठग लाइफ’, ‘इडली कढ़ाई’ और ‘कुली’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed