फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SAG-AFTRA Praised New California Bill Restricting AI Usage Of Dead Performers called it a big win

SAG-AFTRA: नया कैलिफर्निया बिल एबी 1836 पारित, मृत कलाकारों के कृत्रिम बुद्धिमता वाले उपयोग हुए प्रतिबंधित

Sun, 01 Sep 2024 09:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:32 AM IST
सार

अमेरिका में कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग कर मृत कलाकारों की प्रतिकृति के उपयोग को लेकर एक नया बिल लाया गया है, जिसे स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड - अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स से सराहना मिली है। 
 

विज्ञापन
SAG-AFTRA Praised New California Bill Restricting AI Usage Of Dead Performers called it a big win
एसएजी-एएफटीआरए - फोटो : एक्स- Freepik

विस्तार

बीते कुछ वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ा है। इस दौरान कई मौकों पर कुछ लोगों द्वारा फिल्मों, टीवी शो, ऑडियोबुक आदि में मृत कलाकारों की कृत्रिम बुद्धिमता वाली प्रतिकृतियों का इस्तेमाल किया जाता था, जिस पर अब लगाम लगाई गई है। पारित हुए नए कैलिफर्निया बिल एबी 1836 में मृत कलाकारों की कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाली प्रतिकृतियों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। अब स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड - अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स (एसएजी-एएफटीआरए) ने भी इस नए कैलिफर्निया बिल एबी 1836 के पारित होने की सराहना की है। 

विज्ञापन


विधेयकों पर गवर्नर के हस्ताक्षर किए जाने की प्रतीक्षा 
एसएजी-एएफटीआरए के प्रवक्ता ने डेडलाइन को दिए एक बयान में बताया, "जो लोग फिल्मों, टीवी शो, वीडियोगेम, ऑडियोबुक, साउंड रिकॉर्डिंग और अन्य किसी चीज में मृत कलाकारों की डिजिटल प्रतिकृतियों का उपयोग करते हैं, उन कलाकारों के परिवार की सहमति के बिना, उसे अब कैलिफोर्निया सीनेट ने मना कर दिया है। उन्होंने आगे कहा," एबी 1836, कृत्रिम बुद्धिमता की दुनिया में कलाकारों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर एसएजी-एएफटीआरए की रणनीति में एक और जीत है। इस सप्ताह की शुरुआत में एबी 2602 के साथ इस बिल का पारित होना इसे और मजबूत करता है।" उन्होंने आगे कहा कि वो अब इन विधेयकों पर गवर्नर गेविन न्यूजॉम द्वारा हस्ताक्षर किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

करियर की शुरूआत में हीरो के दोस्त बनते थे दर्शन, अब करते हैं लीड रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाधिकृत उपयोग से पहले लेनी पड़ेगी अनुमति
बिल एबी 1836 के अनुसार, किसी ऑडियो वीडियो या साउंड रिकॉर्डिंग में किसी भी मृत व्यक्ति की डिजिटल प्रतिकृति बिना अनुमति उपयोग करने पर, इनका अधिकार रखने वाले व्यक्ति द्वारा झेला गया नुकसान या 10,000 डॉलर, दोनों में से जो भी अधिक हो उतनी राशि का भुगतान करना होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में ही एसएजी-एएफटीआरए द्वारा एबी 2602 के पारित होने की सराहना की गई, इसे सभी कलाकारों के लिए बड़ी सफलता बताया गया था। यह बिल अप्रैल में पेश किया गया और 27 अगस्त को पारित हुआ है। इस विधेयक के बाद  स्टूडियो, स्ट्रीमर या अन्य को किसी की डिजिटल प्रतिकृति बनाने के लिए कलाकारों से विशिष्ट अनुमति लेने की आवश्यकता पड़ेगी। 
Tumbbad: एक बार फिर लोगों का मनोरंजन कराने आ रही 'तुम्बाड', मेकर्स ने पोस्टर जारी कर किया रिलीज डेट का खुलासा
कृत्रिम बुद्धिमता से सुरक्षा पर लगातार काम कर रहा है एसएजी-एएफटीआरए 
एसएजी-एएफटीआरए ने पिछले एक साल से ही कृत्रिम बुद्धिमता से सुरक्षा पर काम करना शुरू कर दिया है। गिल्ड की तरफ से इसे लेकर 118-दिवसीय हड़ताल भी की गई थी, जो सदस्यों की डिजिटल प्रतिकृतियों के उपयोग को लेकर थी। संघ संघीय स्तर पर दो दलों वाले कानून के लिए भी जोर दे रहा है, सांसदों से नो फेक्स अधिनियम पारित करने का आग्रह भी कर रहा है, जो ध्वनि रिकॉर्डिंग और ऑडियो, वीडियो के दुरुपयोग के खिलाफ ऐतिहासिक संघीय आईपी सुरक्षा प्रदान करेगा।

Tom Hanks: टॉम हैंक्स ने अपने फैंस के लिए जारी की चेतावनी, फर्जी विज्ञापनों से बचने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed