फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SAG AFTRA Deadpool 3 Production has paused after strike decision become Marvel biggest project to be halted

SAG AFTRA: 'डेडपूल 3' के प्रोडक्शन पर रोक, मार्वल की यह फिल्म बनी हड़ताल के तहत रोकी गई सबसे बड़ी परियोजना

Sat, 15 Jul 2023 09:44 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Jul 2023 09:44 AM IST
सार

एसएजी-एएफटीआरए के हड़ताल एलान के बाद 'डेडपूल 3' के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस तरह मार्वल की यह फिल्म हड़ताल के तहत रोकी जाने वाली सबसे बड़ी परियोजना बन गई है।

विज्ञापन
SAG AFTRA Deadpool 3 Production has paused after strike decision become Marvel biggest project to be halted
डेडपूल 3-हॉलीवुड हड़ताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएजी-एएफटीआरए के अध्यक्ष फ्रैन ड्रेशर के निर्देश पर गुरुवार आधी रात से शुरू हुई हॉलीवुड सितारों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन फिल्म 'ओपेनहाइमर' कलाकार, हड़ताल के एलान के बाद लंदन में इसके प्रीमियर को बीच में ही छोड़कर चले गए। वहीं, अब इसे 'डेडपूल 3' स्टार्स का भी साथ मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्वल की इस परियोजना के प्रोडक्शन को रोक दिया गया है। 

विज्ञापन

'डेडपूल 3' पर रोक की पुष्टि

एक रिपोर्ट ने 'डेडपूल 3' पर रोक की पुष्टि की है। मार्वल की यह पिक्चर हड़ताल के कारण रोकी गई अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है, जिसमें फैंस ह्यू जैकमैन को एक नए माहौल में वूल्वरिन के रूप में वापस देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, रयान रेनॉल्ड्स ने हाल ही में 'डेडपूल' फ्रेंचाइजी में 'एक्स-मैन' के किरदार को शामिल करने के लिए अपनी बेताबी जाहिर की थी।

विज्ञापन


दुखद: मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

'डेडपूल 3' के लिए खत्म नहीं हो रहीं चुनौतियां

एसएजी-एएफटीआरए के दिशा-निर्देश पर भले ही स्टार्स ने हड़ताल गुरुवार आधी रात से शुरू की है, लेकिन लेखकों का हड़ताल 11 सप्ताह से जारी है। हॉलीवुड इंडस्ट्री में हर जगह लेखक स्टूडियो के खिलाफ हड़ताल पर हैं। विरोध के परिणामस्वरूप कई फिल्मांकन परियोजनाएं रोक दी गईं और कुछ को शुरू होने से पहले ही स्थगित कर दिया गया, जैसे मार्वल स्टूडियो से ब्लेड। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) की हड़ताल पहले ही रयान रेनॉल्ड्स की 'डेडपूल 3' के लिए चुनौतियां खड़ी कर चुकी हैं। इसके तहत फिल्म की स्क्रिप्ट में सुधार तक की अनुमति नहीं दी गई। 


Baaghi 4: 'बागी 4' के लिए फिर साथ आए साजिद नाडियाडवाला-टाइगर श्रॉफ, जानें कब होगी फिल्म की आधिकारिक घोषणा?

1960 के बाद डबल स्ट्राइक से हिली इंडस्ट्री

वहीं, एसएजी-एएफटीआरए के अध्यक्ष फ्रैन ड्रेशर ने गुरुवार आधी रात से स्टार्स की हड़ताल को हरी झंडी दिखाई, जिसका मतलब यह है कि स्टार्स को आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए किसी भी कार्यक्रम में अपने काम का प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडियो और स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ एक नए अनुबंध के लिए बातचीत टूटने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री में उत्पादन बंद कर दिया। 1960 के बाद यह पहली बार है कि दो प्रमुख हॉलीवुड यूनियन एक ही समय पर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed